Sunday, May 19, 2024
HomeGossipसा रे गा मा पा लिटल चैम्प के मंच पर रवि किशन...

सा रे गा मा पा लिटल चैम्प के मंच पर रवि किशन के साथ अक्षरा सिंह

Akshara Singh with Ravi Kishan on the stage of Sa Re Ga Ma Pa Little Champ
भोजपुरी की चर्चित अदाकारा अक्षरा सिंहअक्सर सोशल मीडिया पर अपनी नयी- नयी फोटो अपलोड करती हैं जिसके चलते वो लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अक्षरा ने ऐसी ही कुछ फोटो और शेयर की हैं इन फोटो में वो भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन के साथ नजर आ रही हैं। दोनों की ये फोटो फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

अभी पढ़े: रितेश पांडेय की नई फिल्म प्रजातंत्र का मुहूर्त मुंबई में संपन्न

दरअसल यह फोटो अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) पर पोस्ट की हैं जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। अक्षरा की यह फोटो टीवी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स की हैं जंहा वो बतौर मेहमान गई थीं। इन फोटो में अक्षरा ने ब्लैक और ग्रे रंग की ड्रेस पहनी है और रवि किशन ने लाल रंग का सूट पहना है।

अभी पढ़े: खेसारीलाल का नया गाना ‘फेल होई हार्ट’ हुआ रिलीज

अक्षरा सिंह फोटो के साथ लिखा हैं- ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स. रॉकस्टार रवि किशन के साथ स्टेज शेयर करने पर बेहद खुश हूं.’ फोटो में रवि किशन और अक्षरा सिंह बेहद अच्छे दिख रहे हैं। अक्षरा सिंह अक्सर अपनी फोटो से सुर्खियों में बनी रहती हैं।


अक्षरा सिंह का हाल ही में अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ एक गाना बहुत पसंद किया गया। फिल्म बलम जी लव यू ये गाना लोगों को इतना पसंद आया की कुछ समय में ही तेजी से वायरल हो गया। फिलहाल अक्षरा सिंह की फिल्म मजनुआ की दुल्हनिया रिलीज होने वाली हैं जिसकी शूटिंग लगभग समाप्त कर ली गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -