आप सभी जानते हैं की किसी भी इंडस्टी के फ़िल्मी सितारे अपने खास रिश्तेदारों से अक्सर काफी लम्बे समय बाद मिला करते हैं। और इसकी खास वजह होती हैं, उनका लम्बे समय तक बाहरी इलाको में शूटिंग करना। फ़िल्मी सफर में उन्हें समय निकाल कर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलना होता हैं। ऐसे में वो कभी मिलते हैं तो उन्हें इतनी खुशी होती हैं की वो शब्दों में बयां नहीं की जा सकती।
यह भी पढ़े:अक्षरा सिंह ने शेयर की अनदेखी फोटो, साथ में पवन सिंह भी
तो कुछ ऐसा ही हुआ जब भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह काफी समय बाद अपनी फेवरेट चाची और भाभी से मिली। उनसे मुलाकात के बाद उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ। अक्षरा को उनके रिश्तेदारों से काफी लगाव हैं। इस बात की प्रतिक्रिया जाहिर करते हुआ अक्षरा सिंह ने एक फोटो शेयर करते हुए इसके बारे में फैंस को बताया हैं।
यह भी पढ़े:अक्षरा सिंह के रियल माता-पिता अब रील लाइफ में भी उनके साथ, पवन भी फिल्म में शामिल
इस फोटो के कैप्शन बॉक्स में अक्षरा ने लिखा हैं “एक लम्बे समय के बाद मेरी फेवरेट चाची और भाभी को देखा तो बेहद ख़ुशी हुई।”
फिल्मो की बात करे तो अक्षरा सिंह और पवन सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘सईयां सुपरस्टार’ 1 दिसंबर से बिहार और झारखण्ड के सिनेमाघरों में भव्य प्रदर्शन के लिए तैयार है। यह फिल्म एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरपूर है। इस फिल्म में पवन सिंह नये लुक में दर्शकों को बहुत रोमांचित करने वाले हैं। साथ ही पवन सिंह और अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है।