Friday, April 19, 2024
HomeGossipअक्षरा सिंह ने शेयर की अनदेखी फोटो, साथ में पवन सिंह भी

अक्षरा सिंह ने शेयर की अनदेखी फोटो, साथ में पवन सिंह भी

akshara with pawan singh best memory pic
अक्षरा सिंह ने शेयर की अनदेखी फोटो, साथ में पवन सिंह भी

भोजपुरी फिल्म इंडस्टी में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की एक अनोखी जोड़ी मानी जाती हैं और इस जोड़ी के कई फैंस हैं। इन दोनों फ़िल्मी सितारों ने इंडस्टी की कई सुपरहिट फिल्मो में एक साथ काम किया हैं। पवन सिंह अपनी गायिकी और दमदार किरदार से अपने फैंस को प्रसन्न करते हैं और वही अक्षरा सिंह अपनी क्यूटनेस के लिए जानी जाती हैं। इन दोनों ने भोजपुरी फिल्म इंडस्टी व दर्शको में अपनी एक अलग पहचान बना ली हैं।

यह भी पढ़े:अक्षरा सिंह के रियल माता-पिता अब रील लाइफ में भी उनके साथ, पवन भी फिल्म में शामिल

हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपने इंस्टा अकाउंट पर एक फोटो शेयर की हैं जिसमे पवन सिंह उनके साथ नजर आ रहे हैं। पवन सिंह व अक्षरा सिंह चश्मा लगाए हुए नीले आसमान के नीचे सेल्फी ले रहे हैं और ठण्ड के सुहाने मौसम का आनंद लेते हुए उनके चहरे पर मुस्कराहट दिखाई पड़ती हैं।

यह भी पढ़े:“ललईया चूसS राजा जी” गाने में पवन-अक्षरा की जबरदस्त केमिस्ट्री

यह फोटो लन्दन में हुए इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2017 की हैं। जब पवन सिंह और अक्षरा सिंह के साथ अन्य फ़िल्मी सितारे भी लंदन के अलग अलग लोकेशंस का आनंद ले रहे थे। इसलिए उन्ही यादों को ताजा करते हुए अक्षरा सिंह ने यह फोटो शेयर की हैं।


बताते चले हालही में पवन सिंह ने बताया की उनकी आने वाली फिल्म सबसे अलग व हटके होगी। साथ ही फिल्म में उनके साथ अक्षरा सिंह भी अहम् भूमिका में नज़र आने वाली हैं। फिल्म की कहानी की बात करे तो पवन सिंह का मानना हैं की जो भी दर्शक इस फिल्म को देखेगा वो मन में एक बार जरूर सोचेगा की ये घटना उसके साथ भी घट चुकी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -