Monday, September 25, 2023
HomeGossipअक्षरा सिंह ने अपने माता-पिता को समर्पित किया ये खास अवार्ड

अक्षरा सिंह ने अपने माता-पिता को समर्पित किया ये खास अवार्ड

Akshara Singh gets Dadasaheb Phalke award
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के नाम नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई हैं। अक्षरा सिंह को उनके शानदार अभिनय और भोजपुरी सिनेमा मे योगदान के लिए फिल्म जगत का सबसे नामी पुरस्कार ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड’ दिया गया है। अक्षरा ने खुद इस बात की जानकारी की है।जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

अभी पढ़े: निरहुआ की फिल्म बॉर्डर ने यूट्यूब पर रचा इतिहास, 4 दिन में 8 मिलियन पार

अक्षरा ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर देते हुए तस्वीरें भी शेयर की है साथ ही लिखा हैं ‘दादा साहेब फाल्के अवार्ड मेरे माता-पिता को समर्पित है। मैं आज जो कुछ भी हूं उन्हीं के बदौलत हूं। मुझे यहां तक पहुंचाने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है’। उन्होंने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतक को धन्यवाद दिया हैं।

अभी पढ़े:सनकी दरोगा के बाद रवि किशन बने सबसे बड़े चैंपियन, इस दिन दिखाएंगे कमाल

कई भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने वाली अक्षरा सिंह टीवी सीरियल ‘काला टीका’ और ‘सर्विस वाली बहू’ में भी नजर आ चुकी है। फिर उन्हें भोजपुरी फिल्मों के आॅडिशन में जाने का मौका मिला। अक्षरा को अपना पहला ब्रेक भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन के साथ​ मिला था।

अक्षरा सिंह इस भोजपुरी फिल्म की इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे अभिनेताओं के साथ भी काम किया है और हाल ही में अक्षरा सिंह ने खेसारी लाल यादव की एक फिल्म में डांस करने के लिए सबसे महंगी फीस ली है।अक्षरा अब तक 50 से ज्यादा फिल्में और दर्जनों एड शोज कर चुकी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -