यूट्यूब क्वीन को छोड़ अब चांदनी संग नजर आएंगे निरहुआ

0
52
Nirahua will be seen with Chandani

Nirahua will be seen with Chandani
अपने एल्बमो के जरिये रातोरात स्टार बनीं चांदनी सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। चांदनी सिंह की अबतक एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुयी है मगर वे बड़े बड़े स्टारों के साथ मिलकर एल्बम गीत कर रही हैं। अब वह भोजपुरी के जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ धार्मिक एलबम अड़हुलवा बना ल मईया में नजर आयेंगी।

इसे भी पढ़े: अक्षरा सिंह ने अपने माता-पिता को समर्पित किया ये खास अवार्ड

इस एल्बम में निरहुआ और चांदनी भक्ति गानों से दर्शकों के दिलों को जीतेंगे। एलबम को स्वर दिया है दिनेशलाल यादव निरहुआ ने जबकि गीत पवन पांडे ने लिखा है। संगीत दिया है शंकर सिंह ने व निर्माता मनोज मिश्रा है। इस एलबम के गीत आदिशक्ती फिल्म्स द्वारा रिलीज किया जाएगा।साथ ही सोशल मिडिया पर दोनों को फोटो भी वायरल हो रही हैं।

इसे भी पढ़े: TRAILER: अरविंद अकेला ‘कल्‍लू’ की ‘जवानी के रेल कही छूट ना जाए’

वाई चांदनी सिंह इन दिनों एक्शन स्टार यश कुमार के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बिजनेसमैन की शूटिंग में व्यस्त हैं। बिजनेसमैन हिंदी से रिलेटेड और मोटिवेशनल फिल्‍म है। फिल्म के निर्माता चंदन सैनी व निर्देशक रंजीत पटेल हैं।यह फिल्‍म फरवरी 2019 में सिनेमाघरों में आएगी।

चांदनी सिंह भोजपुरी वर्ल्ड का एक जाना माना नाम हैं, जो कि लगातार हिट पर हिट एलबम दे रही हैं. चांदनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत ‘डोली में गोली मारदेव’ से शुरू की थी। दो साल पहले आए खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह के गाने ‘डोली में गोली मारदेव’ ने भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था।इसके बाद उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक के बाद एक कई हिट गाने दिए।