Thursday, April 25, 2024
HomeGossipआकांक्षा अवस्थी ने पहली बार भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म के बारे...

आकांक्षा अवस्थी ने पहली बार भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म के बारे में किया खुलासा

Akanksha Awasthi reveals about

भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म ‘दबंग सरकार’ की शूटिंग हो चुकी है। ये फिल्म सलमान खान की हिंदी फिल्म ‘दबंग’ से ही प्रेरित है जिसे अब भोजपुरी सिनेमा ने लाया जा रहा है। इस फिल्म के जरिये पहली बार आकांक्षा अवस्थी भोजपुरी में डेब्यू करने जा रही हैं। जिसके चलते उनका पहला इंटरव्यू हुआ जिसमे उन्होंने फिल्म दबंग सरकार के बारे में कई जानकारिया दी हैं।

यह भी पढ़े: धड़कन गर्ल ने अपने नये होम प्रोडक्शन हाउस से की दो नयी फिल्मो की घोषणा

आकांक्षा अवस्थी ने बताया की वे फिल्म दबंग सरकार में लीड रोल में हैं जिसके किरदार का नाम कुसुम हैं जो फिल्म में एक बहुत ही प्यारी सी लड़की हैं और विद्यालय में बच्चो को पढ़ाती हैं। फिल्म में ये एक ऐसा ही किरदार जो दर्शक लोगो को बहुत पसंद आएगा। साथ बताया की वो फिल्म में गरीब बच्चो को पढ़ाती हैं।

यह भी पढ़े: अब फिल्मो में नहीं, एल्बम सॉन्ग में भी जल्द नजर आएँगी ऋतु सिंह

उन्होंने ने कहा की उनकी माता का नाम भी कुसुम हैं, तो बिना सोच समझे उन्होंने इस किरदार को अपना लिया हैं। उनकी माँ का नाम कुसुम होने पर यह नाम आकांक्षा अवस्थी को बहुत पसंद हैं। खेसारीलाल यादव के साथ उनकी यह पहली फिल्म हैं और उन्हें खेसारी के साथ पहली बार काम करने में बहुत डर लगा रहा था। साथ ही बताया की खेसारी के साथ काम करके उन्हें बहुत अच्छा लगा हैं।
Khesari lal yadav loss 10 kg weight
आकांक्षा अवस्थी ने बताया की फिल्म दबंग सरकार को लेकर खेसारी लाल यादव ने बहुत ज्यादा मेहनत की हैं वो नया लुक पाने के लिए अपना वजन कम किया हैं और सिक्स एब्स बनाये हैं, फिल्म में उनका किरदार काफी हटकर होगा। साथ ही आकांक्षा ने बताया की उन्होंने इस फिल्म के लिए अपना वजन बढ़ाया हैं। ‘दबंग सरकार’ एक अलग जॉनर की फिल्म है, जिसके डायलॉग, म्यूजिक, एक्शन पर काफी बारीकी से काम किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -