
भोजपुरी के एक्शन आइकॉन यश कुमार का आज जन्मदिन हैं। इंडस्ट्री में भी यश को चाहने वालो की कमी नहीं हैं। सुबह से यश कुमार के करीबी, दोस्त फ़िल्मी सितारों व उनके फैंस लगातार उनकी खुशहाली के लिए कामना करते हुए जन्मदिन की हार्दिक बधाई दे रहे हैं। और जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ – साथ फिल्मो की सफलता के लिए भी बधाई दी हैं।
इसे भी पढ़े: Birthday Girl: पूनम दुबे ने एक्सेप्ट किया “पैडमैन चैलेंज”…… जबकि इन्होने दी शुभकामनाऐं
बता दे फिल्म इंडस्ट्री में यश ‘कसम पैदा करने वाली की’, रुद्रा, ‘एक लैला तीन छैला’ ,सजना मंगिया सजा दा हमार, दौलत की जंग, पंडित जी बताई ना बियाह कब होइ 2, जैसी कई सुपरहिट फिल्मे देकर दर्शको के चेहते अभिनेता बन गये हैं। यश कुमार ने “आखिर कब जागोगे” फिल्म से भोजपुरी में कदम रखा और तब से लेकर आज तक फिल्मी जगत में सक्रिय हैं।
इसे भी पढ़े: होली के अवसर पर बिखरेंगे ‘सुनो ससुरजी’ के रंग….. फ़िल्म सम्पूर्ण भारत मे रिलीज़ होगी एक साथ
यश कुमार आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर भोजपुरी सितारों ने अपने – अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर अपनी व यश कुमार की बहुत ही क्यूट तस्वीर पोस्ट की है। इन तस्वीरो को पोस्ट करने के साथ ही कैप्शन लिखते हुए यश को जन्मदिन की ढेरों सारी बधाईयां दी हैं।
भोजपुरी में आइटम क्वीन के नाम से फेमस हुई सीमा सिंह ने यश कुमार को जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं देते हुये अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यश कुमार के साथ की एक तस्वीर साझा की हैं और कैप्शन में लिखा “हैप्पी वाला बर्थडे…..
वही पूनम दुबे ने भी यश कुमार को एक हटके अंदाज में जन्मदिन विश किया हैं। पूनम दुबे ने एक ऐसी तस्वीर साझा की जिसमे वो यश कुमार के साथ रोमांटिक अंदाज में हैं और जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं भेजीं हैं।
वही निधि झा भी यश कुमार को जन्मदिन की बधाई देने में पीछे नहीं रही निधि ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट्स के जरिए यश कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए यश कुमार के साथ की एक फोटो साझा की हैं। और खूबसूरत कैप्शन लिखा हैं। यश कुमार एक एक्टर के साथ साथ बहुत ही अच्छे गायक भी है जिन्होंने कई एल्बम में अपनी आवाज़ दी है।