Tuesday, March 26, 2024
HomeGossip‘बैरी कंगना 2’ में आशीष सिंह बंटी बने राजा ने दर्शको में...

‘बैरी कंगना 2’ में आशीष सिंह बंटी बने राजा ने दर्शको में मचाई धूम

shish Singh split in 'Barry Kangna 2'
एस फिल्म इंटरनेशनल के बैनर तले बनी निर्देशक अशोक त्रिपाठी अत्रि और निर्माता अशोक श्रीवास्तव की बहुचर्चित फिल्म ‘बैरी कंगना 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म में रवि किशन के साथ नजर आये एक्शन स्टार आशीष सिंह बंटी भी दर्शकों के दिल में उतरने में कामयाब रहे। फिल्म में हर एक किरदार फिल्‍म की सफलता की कहानी कहता है।उसी कड़ी में आशीष सिंह बंटी का नाम भी प्रमुखता से आता है।

इसे भी पढ़े: 2 साल बाद फिर नज़र आएगी भोजपुरी की ये सुपरहिट जोड़ी

फिल्‍म की सफलता और दर्शकों द्वारा सराहे जाने पर आशीष सिंह बंटी काफी खुश और बताया उन्होंने कभी सोचा भी न था कि भोजपुरी दर्शकों से मुझे इतना प्‍यार मिल जायेगा। वे फिल्म रिलीज के दिनों में बिहार में थे। तब वे एक सिनेमा हॉल गए और दर्शकों के साथ बैठ कर फिल्‍म देखने लगे। तब तक लोग उन्हें नहीं पहचान रहे थे। मगर इंटरवल के बाद दर्शकों ने राजा, राजा चिल्‍लाने लगे, जो फिल्‍म में उनका कैरेक्‍टर का नाम है।

इसे भी पढ़े: पवन सिंह के गाने ‘पलंगिया सोने ना दिया’ ने मचाया धमाल, मिले 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज़

बता दें, आशीष सिंह बंटी ने अपनी करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से की थी। उसके बाद उन्होंने बहुत सारे एल्बम में काम किया। आशीष भोजपुरी फिल्मों के लगभग सभी सुपरस्टार के साथ काम करते हुए नजर आ चुके हैं और फिल्म ‘बैरी कंगना 2’ में उनके किरदार को काफी सराह गया हैं। फिल्म में आशीष रवि किशन के छोटे भाई के किरदार में हैं।

आशीष भोजपुरी फिल्म ‘चिंगारी’ और ‘टेम्पर’ में केके शाही साथ काम करते नजर आएंगे और हिंदी फिल्म ‘सिग्नल एंड सिग्नल’ और ‘ऐप मैन’ में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। बता दें कि बैरी कंगना 2 के निर्माता विनोद पांडेय और निर्देशक अशोक अत्री फिल्‍म की इस सफलता से काफी खुश हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -