Friday, April 26, 2024
HomeGossipभोजपुरिया बॉक्स-ऑफिस पर पवन सिंह और यश कुमार की भिड़ंत

भोजपुरिया बॉक्स-ऑफिस पर पवन सिंह और यश कुमार की भिड़ंत

Pawan Singh and Yash Kumar at Bhojpuria Box Office
भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार पवन सिंह और यश कुमार 10 अगस्त को बॉक्स-ऑफिस पर एक दुसरे को कड़ी टक्कर देंगे। जब उनकी फिल्मे क्रमशः ‘माँ तुझे सलाम’ और ‘नागराज’ इस दिन सिनेमाघर में रिलीज होगी। लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब बॉक्स ऑफिस पर दोनों की फिल्मों में भिड़ंत होगी। दोनों ही फिल्मे एक दूसरे से काफी अलग हैं।

यह भी पढ़े: बैरी कंगना 2’ में आशीष सिंह बंटी बने राजा ने दर्शको में मचाई धूम

बॉक्स आॅफिस पर टकराव अक्सर देखने को मिलता है ये कोई नई बात नहीं है।लेकिन अगर ये टकराव सुपरस्टार्स के बीच हो तो यही सवाल विचा​रनीय हो जाता है। दोनों ही फिल्मो का दर्शक काफी से इंतजार कर रहे हैं और ये फिल्मे भोजपुरिया जवार को कनेक्ट करती हैं इस लिए दोनों फिल्मो का जबरदस्त भिड़त होना लाजमी हैं।

यह भी पढ़े: वन सिंह के गाने ‘पलंगिया सोने ना दिया’ ने मचाया धमाल, मिले 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज़

बात अगर भोजपुरिया स्क्रीन के चेहते स्टार पवन सिंह की फिल्म माँ तुझे सलाम की करे तो ये देशभक्ति पर आधारित और सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म है। फ़िल्म में पवन सिंह और मधु शर्मा की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री देखने योग्य होगी। जिसमें पवन सिंह एक बार फिर अपने जबरदस्त एक्शन से बड़े पर्दे पर छाने वाले हैं।

वही एक्शन स्टार यश कुमार की नागराज तो इसमें बड़े पैमाने पर एनिमेशन और ग्राफिक्‍स का सहारा लिया गया है। नागों की श्रृंखला में कई भोजपुरी फिल्‍में अब तक बन चुकी है, मगर उनमें तकनीकी तौर पर ‘नागराज’ बेस्‍ट है। इक्षाधारी’ की तरह ही इस बार ‘नागराज’ भी दर्शकों को काफी पसंद आयेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -