भोजपुरी के एक्शन स्टार यश कुमार की नयी फिल्म परवरिश का मुहूर्त होने के साथ ही शूटिंग भी शुरू हो गई है। इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से अलग है। यानी यश कुमार अपने भोजपुरिया दर्शको के बीच में एक नये कैरेक्टर लेके आने को तैयार हैं। फ़िल्म को पूरा आज के सामाजिक हिसाब से बनाया जाएगा जो कि दर्शकों को काफी पसंद आएगा।
अभी पढ़े: क्रेक फाईटर की टीम के साथ पवन सिंह ने दिया शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
फिल्म में पहली बार यश कुमार के साथ स्मृति सिन्हा नजर वाली हैं जो करीब तीन साल बाद भोजपुरी फिल्म करने जा रही हैं। फिल्म का मुहूर्त लखनऊ में बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ और फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की बेस्ट लोकेशन पर शुरू की गई साथ ही फिल्म में एक से बढ़ के एक डायलॉग सुनने को मिलेगा।
अभी पढ़े: ‘निरहुआ चलल लंदन’’ को मिली बम्पर ओपेनिंग
हाल में यश कुमार ने मुहूर्त के दौरान की कुछ फोटो अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। जिन्हे दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं । अपनी हर फ़िल्मों में अलग अलग गेट अप में नज़र आने वाले यश अपने हर किरदार पे मेहनत करते हैं। इस फिल्म में भी यश ऐसा ही करते नजर आने वाले हैं।
फिल्म परवरिश का निर्देशन अजय श्रीवास्तव कर रहे जबकि फिल्म के सह निर्माता अभय सिन्हा हैं। फ़िल्म के लिए यश कुमार काफी एक्साइटेड है फ़िल्म में वे केंद्रीय भूमिका में है। फ़िल्म की कहानी बहुत ही अच्छी बताई का रही हैं जो भोजपुरिया दर्शको को खूब पसंद आएगी। एक साफ सुथरी फिल्म बनाई जा रही है।