Tuesday, April 30, 2024
HomeGossipअब कल्लू संग तनु श्री बोलेगी, ‘दिल धक धक करे’

अब कल्लू संग तनु श्री बोलेगी, ‘दिल धक धक करे’

With Kallu Tanu will say Dil Dhak Dhak Kare
सुरभि माधव इंटरटेटमेंट व विवेक इंटरटेटमेंट के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म दिल धक धक करे का भव्य मुहूर्त बड़े धूमधाम से किया गया। मुहूर्त के शुभ अवसर पर फिल्‍म जगत से जुड़े कई कलाकार और तकनिशियन मौजूद रहे है साथ ही फिल्म की पूरी टीम को बधाई दिये और ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दिए।

यह भी पढ़े: ‘पुलिसगिरी’ करते नजर आएंगे भोजपुरी विलन राजू सिंह माही

फिल्म में युवा दिलों की धड़कन स्टाइलिश स्टार अरविन्द अकेला कल्लू के साथ ब्यूटी क्वीन तनु श्री की खूबसूरत जोड़ी है। साथ ही खूबसूरत अदाकारा प्रियंका महाराज भी कल्लू के साथ अपनी अदा का जलवा बिखेरते नजर आयेंगी।फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: भोजपुरी जवान की ब्राण्ड अंबेसडेर बनी आम्रपाली, अक्षरा सिंह और शुभी शर्मा

फिल्म दिल धक धक करे सम्पूर्ण पारिवारिक एवं मनोरंजन से भरपूर होगी जो दर्शकों को बहुत आकर्षित करने वाली है। फिल्म के गीत संगीत पर भी काफी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि हर वर्ग के दर्शक व श्रोता पूरे परिवार के साथ फिल्म व गाने देख सकें।

फिल्म दिल धक धक करे के निर्माता बी एम राय व शिव वर्मा हैं ब निर्देशक मेराज खान जी हैं। सहनिर्माता धीरज श्रीवास्तव, संजय यादव हैं। कहानी संतोष कश्यप व संवाद राजेश पांडेय का है। संगीतकार श्याम देहाती हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार अरविंद अकेला कल्लू जी, तनु श्री, प्रियंका महराज, संतोष श्रीवास्तव, अनूप अरोड़ा, महेश आचार्य, सी पी भट्ट, राजकपूर शाही, संजय महानंद, बी एम राय, अमित कश्यप (तोताराम) आदि हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -