भोजपुरी फिल्मो की क्वीन कही जानेवाली अभिनेत्री रानी चटर्जी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राजा वेडस रानी को लेकर चर्चा में चल रही हैं। वही रानी जल्द ही छोटी ठकुराईन के रूप में नजर आयेंगी। इसके लिए उन्हें हाल ही में फिल्म ‘छोटी ठकुराईन’ के लिए साइन किया गया है। इसके लिए रानी ने अभी से तैयारियां ही शुरू कर दी हैं।
इसे भी पढ़े: BOXOFFICE: दबंग सरकार को मिली बम्पर ओपनिंग, पहले ही दिन से धमाल जारी
फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू हो जायेगी और फिल्म की शूटिंग बिहार सहित समस्त भारत में होगी। छोटी ठकुराईन के किरदार के अनुसार वेट लूज कर रही हैं। यही वजह हैं की रानी घंटो में जीम में अपना पसीना बहा रही हैं। यह उनकी सोशल मिडिया पेज पर भी देख जा सकता है, जहां वे वर्क आउट करतीं फोटो अपडेट किया है।
इसे भी पढ़े: TRAILER: यूट्यूब पर आते ही छाए रितेश-रानी, वीडियो’ 1 मिलियन पार
रानी चटर्जी ने बताया ‘छोटी ठकुराईन’ एक बेहतरीन कहानी है, जिसके लिए उन्होंने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू हो जायेगी। इसमें उनका किरदार काफी खूबसूरत है। वे ‘छोटी ठकुराईन’ के लिए अपना वेट भी लूज कर लिया है।
वही रानी चटर्जी की फिल्म राजा वेडस रानी जल्द ही रिलीज होने वाले हैं जिसमे उनके साथ गायक से नायक रितेश पांडेय नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक लव स्टोरी है जिसमे रोमांस और प्यार का तड़का का डबल डोज मिलेगा। फिल्म भोजपुरिया संस्कृति और संस्कार की झलक मिलेगी।