Tuesday, April 30, 2024
HomeGossip'शेर सिंह' का फर्स्ट लुक हुआ आउट … देखे पवन सिंह का...

‘शेर सिंह’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट … देखे पवन सिंह का नया अवतार

Sher Singh First Look Out
पवन सिंह की अपकमिंग फिल्‍म ‘शेर सिंह’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फर्स्ट लुक में पवन सिंह अकेले ही और एकदम ‘शेर सिंह’ के अंदाज में दिखरहे हैं।फिल्म के पोस्टर में पवन सिंह का लुक दर्शको को काफी पसंद आ रहा हैं। पोस्टर को अशोक स्तंभ के शेर की तरह बनाया गया, जिसकी भव्यता लोगों को आकर्षित करने वाली है।

इसे भी पढ़े: ‘माँ तुझे सलाम’ का जलवा चौथा सप्ताह भी जारी

पोस्टर की बात की जाए तो इसमें में पवन सिंह अपनी आँखों पर चश्मा लगाए हुए अपनी मस्कुलर बॉडी में नजर आ रहे हैं। वही उनके पीछे दोनों साइड उनकी ही झलख दिखाई दे रही हैं। यह लुक सोशल मिडिया पर लगातार दर्शको द्वारा पसंद किया जा रह हैं। यह फिल्‍म इस दशहरे पर सिनेमाघरों में होगी।

इसे भी पढ़े: ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ में ऐसे दिखेंगे निरहुआ, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक

फिल्म ‘शेर सिंह’ की कहानी लीक से काफी हटकर हैं। लव ट्रायएंगल वाली इस फिल्‍म की शूटिंग जोधपुर के उन लोकेशंस पर हुई है, जहां पहले कई सुपर हिट हिंदी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। इसके अलावा फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग बैंकॉक और पटाया में भी हुई है। निर्माता-निर्देशक शशांक राय की मानें तो फर्स्ट लुक में पवन सिंह की भव्यता बताती है कि फिल्‍म सत्यमेव जयते की थीम पर बनी है।
Sher Singh First Look Out 01
इस फिल्म में पवन सिंह के अपोजिट यू-ट्यूब सेंशन आम्रपाली दुबे नजर आने वाली हैं। यानी फिल्म में एक्शन, रोमांस, इमोशन के साथ भोजपुरी पर्दे पर पहली बार पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की केमेस्ट्री नजर आने वाली है। फिल्म शेर सिंह की पटकथा वीरू ठाकुर ने लिखी है। डीओपी सुधांशु शेखर, इपी – राज वीर, एचओईपी राज वीर हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -