झारखण्ड के जुनूनी युवाओ द्वारा नारी सशक्तिकरण पर बनी फिल्म गैंगस्टर दुल्हनिया अगले शुक्रवार यानी 3 अगस्त को बिहार और झारखण्ड के 50 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के कलाकार और तकनीशियन इन दिनों फिल्म ‘ गैंगस्टर दुल्हनिया’ के प्रमोशन में बिजी हैं।
यह भी पढ़े: ‘नागराज’ की रिलीज डेट कन्फर्म, 3 अगस्त से सिनेमाघरों मे
हाल ही में टी सीरीज ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया था। जिसे एक मिलियन से ज्यादा लोगो ने देखा हैं। सबसे दिलचस्प बात ये की टी सीरीज के यूट्यूब चैनल हमार भोजपुरी पर अभी तक जितने भी भोजपुरी के ट्रेलर हैं उनमे सर्वाधिक जगह गैंगस्टर दुल्हनिया के ट्रेलर को ही मिला हैं। निर्देशक सौरभ सुमन ने बताया की कहानी की पृष्ठ्भूमि युवती के सामान्य लड़की से गैंगस्टर बनने तक की हैं।
यह भी पढ़े: खेसारी के बाद अब पवन सिंह के साथ रोमांस करेंगी आकांक्षा अवस्थी
फिल्म में गैंगस्टर दुल्हनिया बनी लूलिया गर्ल निधि झा के एक्शन के साथ गौरव झा के साथ रोमांस की भी झलक दिखाई देगी। गैंगस्टर दुल्हनियां एक सुंदर युवती के गैंगस्टर बनने की कहानी है जो गैंगवार के कॉरपोरेट लेबल को बयां करेगी। इस फिल्म के माध्यम से झारखंड की खूबसूरती को दर्शकों से रूबरू कराया जाएगा।
‘गैंगस्टर दुल्हनिया’ का निर्माण जीआर 8 फिल्म्स के बैनर तले कुमार विवेक ने किया है, जबकि फिल्म के निर्देशक हैं सौरभ सुमन झा। फिल्म में निधि झा और गौरव झा के साथ संजय पांडे, ग्लोरी मोहंता, कन्हैया लाल, कौशिक मिश्रा और आर जे राज आदि मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म संगीतकार अमन श्लोक हैं जबकि गीतकार हैं प्यारेलाल यादव, अरविंद तिवारी, संतोष पूरी, शेखर मधुकर और अशोक सिन्हा हैं।