Thursday, May 2, 2024
HomeGossipखेसारी के बाद अब पवन सिंह के साथ रोमांस करेंगी आकांक्षा अवस्थी

खेसारी के बाद अब पवन सिंह के साथ रोमांस करेंगी आकांक्षा अवस्थी

After Khesari, now Aankasha Awasthi will romance with Pawan Singh
भोजपुरी की ड्रीम क्वीन आकांक्षा अवस्थी अब सुपरस्टार पवन सिंह के साथ रोमान्स करती नजर आयेगी। जी हां खेसारीलाल यादव की अपकमिंग फिल्म ‘दबंग सरकार’ में डेब्यू करने वाले आकांक्षा अपनी दूसरी फिल्म पवन सिंह के साथ करने जा रही हैं। आकांक्षा अवस्थी ने इस बात की जानकारी खुद अपने लाइव वीडियो में आकर दी है।

यह भी पढ़े: Sangharsh Movie Trailer: एक पिता के संघर्ष की दास्तां

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखनेवाली एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी अब पवन सिंह के साथ फिल्म ‘काली चरण’ में नजर आएगी। दबंग सरकार’ में अभिनय करने के बाद अब आकांक्षा को पवन सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है। वही आकांक्षा अवस्थी फिल्म दबंग सरकार को लेकर भी काफी चर्चा में हैं।

यह भी पढ़े: BFA 2018: निरहुआ को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, तो रवि किशन को नजीर हुसैन सम्मान

आकांक्षा अवस्थी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था की फिल्म दबंग सरकार को लेकर उन्होंने बहुत ज्यादा मेहनत की हैं और उन्होंने इस फिल्म के लिए अपना वजन भी बढ़ाया हैं। फिल्म में उनका एक ऐसा किरदार जो दर्शक लोगो को बहुत पसंद आएगा। जो गरीब बच्चो को पढ़ाती हैं।साथ ही बताया की खेसारी के साथ काम करके उन्हें बहुत अच्छा लगा हैं।

हाल ही में मलेशिया में हुए इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड में पवन सिंह और आकांक्षा ने एक साथ डांस परफॉर्मन्स किया और मलेशिया में मस्ती करते हुए नजर आये हैं और दोनों एक साथ कई बार लाइव वीडियो के दौरान भी नजर आ रहे है। आकांक्षा अवस्थी ने टीवी सीरियल्स किये है और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह के साथ उनकी यह दूसरी फिल्म होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -