तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म मेरी बिटिया की शूटिंग शुरू कर दी गई हैं। सिनेस्टार यश कुमार इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग गुजरात के संजान में स्थित वृंदावन वाटिका स्टूडियो में जोर शोर से की जा रही हैं। समाज को एक नया सन्देश देने के लिए यश कुमार फिल्म में एक अलग ही किरदार में नजर आने वाले हैं।
अभी पढ़े: Tiger Is Back, सनकी दरोगा का दूसरा पोस्टर हुआ जारी
फिल्म की कहानी यश कुमार व एस के चौहान की है। पिता-पुत्री की संवेदनशील व मर्मस्पर्शी रिश्तों को दिल की गहराइयों तक छू लेने वाली कहानी को प्रस्तुत करने वाली इस फ़िल्म के निर्माता दीपक शाह हैं स्क्रीनप्ले व डायलॉग एस के चौहान ने लिखा है। कार्यकारी निर्माता मोनू उपाध्याय हैं।
अभी पढ़े: मातृत्व के किरदार में नजर आएँगी काजल राघवानी
फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं जिन्होंने सौ से अधिक फिल्मों में बतौर सह निर्देशक कार्य कर चुके हैं और यह उनकी पहली स्वतंत्र निर्देशन फिल्म है। गीतकार प्यारेलाल यादव कविजी, आजाद सिंह व मुन्ना दूबे हैं। संगीतकार धनंजय मिश्रा, अविनाश झा घुंघरू हैं। छायांकन आर आर प्रिंस, नृत्य कानू मुखर्जी, राम देवन, मारधाड़ दिलीप यादव, कला अंजनी तिवारी का है।
फिल्म मेरी बिटिया में यश कुमार,के अलावा संगीता तिवारी, प्रीति सिंह, उधारी बाबू, बृजेश त्रिपाठी, अनूप अरोरा, अमित शुक्ला, वर्षा तिवारी, बेबी अदिति मिश्रा, बेबी मन्नत शर्मा, दिव्या शर्मा, नौशाद शेख, उपेंद्र गुप्ता मिंटू, मनोज मोहानी तथा राधे कुमार नजर आएंगे साथ मेहमान की भूमिका में अंजना सिंह नजर आएँगी।