होली का त्यौहार आने पर इसकी तैयारियां कुछ दिन पहले से ही शुरू हो जाती हैं। इस अवसर को लेकर लोगो में काफी उत्साह रहता हैं और अभी से ही होली के गीतों पर लोग धमाल मचा रहे हैं। भोजपुरिया सुपरस्टार्स ने एक स्टेज शो दौरान होली के सांग पर खूब धूम मचाया जिनका वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं और इस वीडियो को दर्शको द्वारा खूब पसंद किया जा रहा हैं।
अभी पढ़े: मेगा स्टार रवि किशन और ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा एक साथ…… लगाए जमकर ठुमके
हाल ही में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर एक वीडियो सांझा किया हैं। जिसमे वो अभिनेत्री अंजना सिंह के साथ होली के एक गाने पर जमकर ठुमके लगाते हुये नजर आ रहे हैं। ये गाना पूरी तरह से मस्ती भरा है, होली का चुलबुलेपन और शरारतों भरा माहौल समेटे हुए है।
अभी पढ़े: ‘डमरू’ का फर्स्ट लुक आउट…… खेसारीलाल यादव का नया अवतार
बता दे मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मुंबई के मलाड़ में खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह का गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजित किया गया जिसमे दोंनो स्टार्स ने शिरकत दी और एक भोजपुरी होली के गाने पर दोनों ने जमकर डांस किया।
यह डांस वीडियो यू ट्यूब पर भी खूब धमाल मचा रहा है। सोमवार को वर्ल्ड ट्रेंडिंग में 34 नंबर पर रहे इस वीडियो ने मंगलवार को जबरदस्त छलांग लगाते हुए आठवां स्थान प्राप्त किया। इस गाने की यूट्यूब पर लगातार लोकप्रियता में इजाफा होता ही जा रहा है।
एक लम्बे अरसे के बाद खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह ने स्टेज शो में एक साथ परफॉर्म किया है और आज भी इस जोड़ी को लेकर दर्शको के बीच काफी उत्साह हैं। यह जोड़ी पहले भी भोजपुरिया दर्शको के बीच काफी हिट रही दोनों की फिल्मो को काफी पसंद किया गया।