Tuesday, April 30, 2024
HomeGossipलंदन में की इतनी मस्ती, अब फैंस के साथ शेयर कर रहे...

लंदन में की इतनी मस्ती, अब फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं पवन सिंह

Pawan singh london pic with aksara, dinesh, amrapali
लंदन में की इतनी मस्ती

याशी फिल्म्स के अभय सिन्हा और ढिशुम टीवी द्वारा 30 जुलाई को भोजपुरी अंतरराष्ट्रीय फिल्म अवार्ड समारोह (आईबीफा) का आयोजन लंदन के इंडिगो 2 में हुआ था। जिसके लिए भोजपुरी फिल्‍मों के कई सुपरस्टार एक साथ लंदन में इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह में हिस्सा लेने गए थे। इसी दौरान वे लंदन की सभी फेमस जगहों पर जाकर खूब मस्ती कर रहे थे। उस समय में क्लिक किया गया एक छोटा वीडियो पवन सिंह ने बेहतरीन याद के तौर पर शेयर किया हैं।

अभी पढ़े: तो ऐसे हुआ कॉमेडी क्वीन ‘भारती सिंह’ का गृह प्रवेश, देखे वीडियो

इस वीडियो क्लिप में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे नज़र आ रही हैं। बता दे पवन सिंह को एक नही बल्कि दो दो अवॉर्ड द्वारा सम्मानित किया गया था। दरअसल, आयोजित इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड शो में उनको बेस्ट एक्टर और बेस्ट सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया था।

अभी पढ़े: पवन सिंह की ‘चैलेंज’ अभिनेत्री मधु ने इस तरह मनाया अपना जन्मदिन, शेयर की तस्वीरें

पिछले तीन अवॉर्ड शो से बेस्ट सिंगर के लिये सम्मानित पवन सिंह को पहली बार बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। इससे पहले दिनेश लाल यादव निरहुआ इस अवॉर्ड से नवाज़े जा चुके हैं मगर इस बार ये अवॉर्ड पवन सिंह को दिया गया। इससे पहले मॉरिशस और दुबई में भी यह समारोह आयोजित किया जा चुके है।

caption is not needed

A post shared by pawansingh (@singhpawan999) on


विदेशी धरती पर आयोजित तीसरे अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह में पवन सिंह के साथ कई भोजपुरी दिग्गजों को अवॉर्ड से नवाजा गया। मुंबई भाजपा के महामंत्री अमरजीत मिश्रा भी कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। और साथ ही अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह (आईबीफा) 2018 मलेशिया में आयोजित करने की घोषणा की गयी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -