![dinesh lal yadav dream project veer yodhha mahabali](https://pkbhojpuri.in/wp-content/uploads/2017/12/dinesh-lal-yadav-dream-project-veer-yodhha-mahabali.jpg)
भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर पिछले 10 साल से बादशाहत कायम है। और इसी को कायम रखते हुए वह अपने नए नए फ़िल्मी प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं। इसी बीच हालही उनकी ‘वीर योद्धा महाबली’ एक बड़ी और धमाकेदार फिल्म के रूप में सामने आई हैं। पिछले दिनों इस में उनके लुक को बड़ा ही अनोखा बताया गया।
अभी पढ़े: लंदन में की इतनी मस्ती, अब फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं पवन सिंह
हमारी पिछली खबर में आपने निरहुआ के लुक को तो देखा ही होगा। मगर इस फिल्म से केवल फिल्म मेकर्स की ही नहीं बल्कि निरहुआ की भी काफी उम्मीद हैं। क्योकि निरहुआ इस फिल्म को अपने जीवन का एक बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट मानते हैं। और इसके लिए फिल्म के सेट पर काफी पसीना बहा रहे हैं। इससे पहले भी निरहुआ ने फिल्मों में अभिनय से सभी दर्शको का दिल जीता हैं।
अभी पढ़े: पैडमैन का ट्रेलर हुआ रिलीज, अक्षय कुमार की हुई दमदार एंट्री
फ़िल्मी गलियारों में वीर योद्धा महाबली बात की चर्चा जोर शोर से चल रही है। इतना ही नहीं इसके लिए निरहुआ ने अपने सोशल अकॉउंट से फिल्म के सेट से फोटो शेयर की हैं। निरहुआ की ये फिल्म दर्शको में काफी उत्साह उत्पन्न कर रही हैं। साथ ही फिल्म का बड़े बेसब्री से फैंस इंतज़ार कर रहे हैं।
इससे पहले निरहुआ ने बतौर निर्माता अपने भाई के जन्मदिन के मौके पर फिल्म घूँघट में घोटाला का ट्रेलर लांच किया था। इसके अलावा कुछ दिनों पहले ही निरहुआ ने अपनी एक और फिल्म निरहुआ चलल लंदन की शूटिंग कम्पलीट की हैं। जिसे अगले साल रिलीज किया जाएगा।