13 दिसम्बर 2017 को मधु शर्मा का जन्मदिन था। मधु शर्मा ने अपने जन्मदिन को बड़े धूम धाम से मनाया। मधु शर्मा का जन्म राजस्थान के जयपुर में 13 दिसंबर 1984 को मारवाड़ी परिवार में हुआ। मधु बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। बता दे आज मधु एक सफल अभिनेत्री होने के साथ साथ सफल निर्मात्री भी हैं। उन्होने तीन मराठी और चार भोजपुरी फिल्मों का निर्माण किया हैं।
अभी पढ़े: मधु शर्मा के जन्मदिन पर पवन सिंह के साथ इन सितारों ने दी बधाइयाँ
भोजपुरी फिल्मों में अभिनय के लिए मधु ‘दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड’ से नवाजी जा चुकी हैं। कॉमर्स में स्नातक की शिक्षा प्राप्त मधु ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। वे किक बॉक्सिंग भी जानती हैं। मधु ने भोजपुरी फिल्मों में ‘एक दुजे के लिए’ से डेब्यू किया। इसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी हिट रही थी।
अभी पढ़े: विराट-अनुष्का बंधे शादी के बंधन में, अब इस दिन होगी रिसेप्शन पार्टी
फिल्म जगत में बहुत कम समय मे सबके दिलो पर राज करने वाली अदाकारा मधु शर्मा ने अपने जन्मदिन को बड़े धूम धाम से मनाया। जन्मदिन से जुडी कुछ तस्वीरें मधु ने सोशल मिडिया पर शेयर की हैं, जिनमे वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। देखे जन्मदिन की ये तस्वीरें।
एक्शन पैक्ड फिल्म ‘चैलेंज’ में मधु शर्मा एक बार फिर पवन सिंह के साथ नज़र आई। फिल्म में बतौर एक्ट्रेस उनकी भूमिका काफी हटकर रही। इसके लिए खुद पवन सिंह ने कहा था कि फिल्म में एक्ट्रेस मधु का अभिनय काफी परिपक्व है। फिल्म में इस जोड़ी को दर्शको ने बेहद पसंद किया।