Monday, April 29, 2024
HomeGossipखेसारी लाल यादव की नई फिल्म ‘बादल’ का पोस्टर हुआ लॉन्च

खेसारी लाल यादव की नई फिल्म ‘बादल’ का पोस्टर हुआ लॉन्च

khesari lal yadav new bhojpuri film badal
एक प्रेम कथा आधारित फिल्म ‘बादल’ का पोस्टर हुआ लॉन्च

पूर्वांचल टॉकीज के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फ़िल्म बादल मुहूर्त मुम्बई में सम्पन्न हुआ। आपकी जानकारी के लिए बता दे इसमें सुपरस्टार अभिनेता खेसारी लाल यादव केंद्र भूमिका में नज़र आएंगे। फ़िल्म के अन्य कलाकार और तकनीशियन का चयन करना अभी बाकी हैं जिस पर कार्य चल रहा हैं।

इसे भी पढ़े: पवन सिंह की ‘चैलेंज’ अभिनेत्री मधु ने इस तरह मनाया अपना जन्मदिन, शेयर की तस्वीरें

इस फिल्म के निर्माता विकास कुमार के मुताबिक ‘बादल’ एक विशुद्ध प्रेम कथा आधारित फिल्म होगी, जिसमें खेसारी लाल यादव मुख्य भूमिका में होंगे। फ़िल्म निर्माण कंपनी पूर्वांचल टॉकीज की इस पांचवी फ़िल्म की शूटिंग मकर संक्रांति के बाद शुरू होगी।

इसे भी पढ़े: काजल राघवानी के बचपने को इन तस्वीरों ने किया जवां, अभी देखे

फ़िल्म की कहानी और पटकथा खुद निर्देशक सतीश जैन ने लिखी है जबकि संवाद लेखक हैं मनोज कुशवाहा। फ़िल्म के प्रचारक हैं उदय भगत व रंजन सिन्हा। निर्माता विकास कुमार की इस फ़िल्म के निर्देशक हैं सतीश जैन जबकि गीत संगीत है अशोक कुमार दीप का।

इसके अलावा खेसारी लाल यादव अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म “राजा जानी” की शूटिंग में जुट गए हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल बिहार के देवघर नगर में शुरू की गई हैं। खेसारी लाल यादव अपनी हर फिल्म में कुछ अलग करके दर्शको को अपनी ओर आकर्षित करते हैं और दर्शक भी उनकी फिल्म देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। अब देखना हैं की ‘बादल’ से खेसारीलाल क्या नया करते नज़र आएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -