भोजपुरी सिनेमा की चुलबुली अदाकारा काजल राघवानी और अभिनेता खेसारी लाल यादव विगत कई वर्षों से सिनेप्रेमियों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इनके जबरदस्त अभिनय और नृत्य के दीवानों की तादाद काफी है। वैसे तो काजल राघवानी अब तक कई स्टार के साथ सिनेमा के रुपहले परदे पर नज़र आयीं हैं, मगर बात की जाय इनकी रोमांटिक जोड़ी की तो दर्शक इन्हें भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के साथ ज्यादा पसंद करते हैं। और इस जोड़ी को सिनेमा के रूपहले परदे पर दर्शक बार बार देखना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़े: काजल राघवानी के बचपने को इन तस्वीरों ने किया जवां, अभी देखे
सुपरहिट भोजपुरी फिल्म इन्तेक़ाम (2015) में पहली बार काजल राघवानी ने खेसारी लाल के साथ स्क्रीन शेयर किया था। फिल्म के सुपरहिट होने के साथ ही साथ इनकी रोमांटिक जोड़ी को भी बहुत पसंद किया गया। इनका डान्स और रोमांस बहुत सराहा गया था। इस फिल्म में खेसारी लाल के साथ काजल राघवानी की नोंकझोंक व रोमांस दर्शकों को काफी रोमांचित कर रहा है।
इसे भी पढ़े: अक्षरा सिंह का हिन्दी सांग “बेवफा तेरे बिन” हुआ लॉन्च
वर्तमान की बात की जाए तो बहुचर्चित फिल्म मुक़द्दर में इस जोड़ी के ऊपर फिल्माया गया गाना ‘सजके संवर के’ को काफी सराहा जा रहा है। इस गाने ने यू टयूब पर भी काफी व्यू बटोरे हैं। तो चलिए इस रोमांटिक जोड़ी की कुछ तस्वीरें देख लीजिये।
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने भोजपुरी सिनेप्रेमियों के मनोरंजन के लिये कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसमें चरणों की सौगंध, जानेमन, प्यार झुकता नहीं, प्रतिज्ञा 2, मैं सेहरा बांध के आउगा, मुक्क़दर, मेहंदी लगा के रखना प्रमुख हैं। इसके अलावे भोजपुरिया दर्शक इस सफल जोड़ी को हेराफेरी व दुल्हन गंगा पार के में भी देख पायेंगे।