Tuesday, April 30, 2024
HomeGossipगौरव झा और ऋतू सिंह स्टारर फिल्म ‘ओ साथी रे’ को मिली...

गौरव झा और ऋतू सिंह स्टारर फिल्म ‘ओ साथी रे’ को मिली शानदार ओपनिंग

bin tere o sathi re movie released
‘ओ साथी रे’ को मिली शानदार ओपनिंग

भोजपुरी सिनेमा के सिनेस्टार गौरव झा और ऋतू सिंह स्टारर फिल्म ‘ओ साथी रे’ गत दिनों 15 दिसंबर से उत्तर प्रदेश और दिल्ली के सिनेमाघरों में भव्य तरीके से प्रदर्शित की गई। बताया जा रहा हैं की फिल्म को काफी अच्छी ओपनिंग मिली हैं। एस बीआर फिल्म्स एवं ओमान फिल्म्स के बैनर तले निर्माणाधीन इस फिल्म के निर्माता – निर्देशक गोपाल पाण्डेय हैं। लेखक अंजनी तिवारी हैं।

अभी पढ़े: भोजपुरिया बॉक्‍स ऑफिस पर ‘गैंग ऑफ सीवान’ का जलवा बरक़रार

इस फिल्म में गौरव झा का किरदार बेहद रोमांटिक है जो कि गायक की भूमिका को जीवंत किया है। भोजपुरी सिनेप्रेमियों को ये अपनी गायिकी के जरिये खूब मनोरंजन करने वाले हैं। गौरव झा और ऋतू सिंह की रोमांटिक जोड़ी नजर आयेगी जो कि रोमांस की सारी सीमायें पार कर देगी।

अभी पढ़े: आम्रपाली दुबे इस इंसान से करती हैं बेहद प्यार, मानती हैं अपना जीवन और बड़ी ताकत

‘ओ साथी रे’ एक बेहतरीन फिल्म है। यह फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। फिल्म के मुख्य कलाकार गौरव झा, ऋतू सिंह, संजय वर्मा आदि हैं। फिल्म का छायांकन तम्बी दादा ने किया है और नृत्य निर्देशन चन्दन मास्टर का है।

गौरव झा कहते हैं कि ‘ओ साथी रे’ एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है जिसका म्यूजिक और डायरेक्शन गोपाल पांडेय जी ने दिया है, जिन्होंने बहुत ही प्यारी और हार्ट टचिंग फिल्म बनायीं है। उम्मीद है कि सभी सिनेप्रेमियों को यह फिल्म बहुत पसंद आयेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -