हालही में भाजपा नेता रामकृपाल यादव ने शाही अंदाज़ में अपने बेटे अभिमन्यु यादव का विवाह समारोह करवाया। जयमाला से लेकर आतिशबाजी तक माहौल काफी रंगीन रहा। वही पवन सिंह और अक्षरा सिंह भी इस विवाह समारोह में एक साथ मौजूद रहे। बता दे अभिमन्यु यादव की शादी पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में गुरुवार रात संपन्न हुई।
इसे भी पढ़े:अक्षरा सिंह ने शेयर की अनदेखी फोटो, साथ में पवन सिंह भी
विवाह समारोह में आए लोगों का मनोरंजन करने के लिए भोजपुरी गायक पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को बुलाया गया था। पवन सिंह ने कई भोजपुरी के फेमस गाने गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, अक्षरा सिंह ने कई गानों पर डांस परफॉर्म किया।
इसे भी पढ़े:पवन सिंह लेकर आ रहे हैं, एक हिंदी सांग ‘पगली दीवानी’
इस विवाह समारोह के लिए पवन सिंह ही नहीं बल्कि अक्षरा सिंह ने भी सोशल मिडिया पर प्रतिक्रिया दिखाई ,जिसमे इनदोनो स्टार्स ने अपने अपने इंस्टा अकॉउंट पर फोटो शेयर करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी। तस्वीरो में दोनों ही काफी अच्छे लग रहे हैं। दोनों ने विवाह समारोह का जमकर आनंद लिया।
बात करे अगर अभिमन्यु यादव के विवाह की तो इसमें आए करीब 5 हजार लोगों के खाने के लिए 24 फूड स्टॉल लगाए गए थे। राम कृपाल के बेटे की शादी में बड़े स्टार्स के साथ कई बड़े नेता भी शामिल हुए। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री खुद गेट पर खड़े होकर विवाह समारोह में आए अतिथियों का स्वागत कर रहे थे।