Friday, April 26, 2024
HomeBollywood‘वीरे दी वेडिंग’ का नया पोस्टर जारी....... एक हैरान-परेशान तो दूसरी...

‘वीरे दी वेडिंग’ का नया पोस्टर जारी……. एक हैरान-परेशान तो दूसरी स्टाइलिश और एटीट्यूट में

Veere Di Wedding new poster out
‘वीरे दी वेडिंग’ का नया पोस्टर

1 जून 2018 से रिलीज़ होने जा रही सोनम कपूर, करीना कपूर खान, स्वर भास्कर स्टारर ‘वीरे दी वेडिंग’ का नया पोस्टर जारी हो चूका हैं। इस पोस्टर को फिल्म की अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मिडिया पर फैंस के साथ सांझा किया हैं। हमने कुछ दिनों पहले भी इस फिल्म की रिलीज़ को लेकर आप सभी को जानकारी दी थी की इसके भव्य प्रदर्शन की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया हैं, जो 1 जून 2018 हैं।

अभी पढ़े: सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्मदिन…… 18 साल की उम्र से करने लगे थे प्रयास

इस पोस्टर की बात करें तो जहां सोनम मोबाइल में कुछ देखकर हैरान-परेशान सी नजर आ रही हैं। वही करीना कपूर काफी स्टाइलिश और एटीट्यूट में नज़र आ रही है। इसके अलावा शिखा तल्सानिया जूतियों के सहारे अपने चेहरे को छिपाये बैठी हैं और स्वर भास्कर झुमको के साथ श्रृंगार की तैयारियों में जुटी हैं।

अभी पढ़े: करीना कपूर खान की ‘वीरे दी वेडिंग’ का इंतज़ार जारी……. आगे बढ़ी रिलीज़ डेट

इससे पहले इस फिल्म का पोस्टर साल 2017 यानी बीते वर्ष सोनम ने फैन्स के लिए जारी किया गया था। बता दे इस फिल्म को सोनम कपूर और उनकी बहन रिया कपूर प्रड्यूस कर रहे है। वही फिल्म में करीना कपूर खान के साथ सुमीत व्यास उनके पति के रूप में नज़र आने वाले है।


पहले यह फिल्म इस साल 18 मई को रिलीज होनी थी, लेकिन इसे दो हफ्ते के लिए टाल दिया गया हैं और अब यह 1 जून को रिलीज होगी। फिल्म में करीना कपूर के अलावा सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और सुमित व्यास मुख्य भूमिका में हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -