Thursday, April 25, 2024
HomeGossipबॉक्स ऑफिस पर खेसारीलाल की दो फिल्मे दोबारा मचायेगी तूफान

बॉक्स ऑफिस पर खेसारीलाल की दो फिल्मे दोबारा मचायेगी तूफान

Two films of Khesarilal will be shot at the box office again
भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और आकांशा अवस्थी स्टारर सुपरहिट फिल्म दबंग सरकार बिहार व झारखंड में जबरदस्त कमाई करने के बाद उत्तर-प्रदेश और दिल्ली में आज रिलीज़ हो गई हैं। वही मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में भी खेसारीलाल और हॉट अदाकारा काजल राघवानी फिल्म नागदेव रिलीज हुई है।

यह भी पढ़े: VIDEO: रवि किशन के साथ भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाते शाहरुख़

खेसारीलाल की दबंग सरकार और नागदेव दोनों ही फिल्मो को बिहार व झारखंड के सिनेमाघरों में अच्छा रेस्पोंस मिला हैं। जंहा दबंग सरकार में खेसारीलाल पुलिस ऑफिसर की किरदार में नजर में आए वही नागदेव में खेसारी लाल का नाग अवतार दर्शक वर्ग के दिल में उतर चुका हैं।

यह भी पढ़े: खेसारीलाल लेकर आए ‘लवर का ग्रीटिंग कार्ड…’ आपने देखा क्या?

दबगं सरकार नई कहानी, स्‍ट्रांग मैसेज, खूबसूरत गाने, नई तकनीक के साथ फिल्‍म का सुलझा प्रजेंटेशन फिल्‍म को बॉलीवुड की फिल्‍म की तरह बनाता है। फिल्म में एक्शन और रोमांस का भरपूर तड़का हैं। फिल्म के टाइटल नागदेव के अनुरूप ही फिल्म की मेकिंग की गई है। नागदेव में खेसारीलाल यादव का नाग अवतार भोजपुरिया दर्शको को काफी रोमांचित किया हैं।
Dabang Sarkar Today Release
फिल्‍म ‘दबंग सरकार’ के निर्माता दीपक कुमार और राहुल वोहरा हैं। फिल्म का निर्देशन योगेश राज मिश्रा ने किया हैं। फिल्‍म में खेसारीलाल यादव, आकांक्षा अवस्‍थी और दीपिका त्रिपाठी के अलावा संजय पांडेय, समर्थ चतुर्वेद, विनीत, सी.पी. भट्ट, अनुप अरोड़ा अहम भूमिका में हैं।
Nagdev's poster Release
खेसारी एंटरटेनमेंट & यश &राज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फ़िल्म नागदेव के निर्माता निलभ तिवारी, रामकरण गौड और रमेश सिंह है। फिल्म का निर्देशन देव पांडे ने किया हैं। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के अलावा अवधेश मिश्रा, देव सिंह,मटरू सिंह, ऋतू सिंह ,संजय महानंदा जैसे मंझे कलाकार हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -