Friday, May 3, 2024
HomeBollywoodसलमान खान का 'मेरी क्रिसमस' वीडियो, फैंस को दी बधाई

सलमान खान का ‘मेरी क्रिसमस’ वीडियो, फैंस को दी बधाई

Tiger with joya happy christmas video
सलमान खान का ‘मेरी क्रिसमस’ वीडियो

सलमान खान की मोस्टअवेटेड मूवी ‘टाइगर जिंदा है’ क्रिसमस से पहले 22 दिसंबर को रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ भी हैं। यह 2012 में आई ‘एक था टाइगर’ का ही सीक्वल है। जहां फिल्म को क्रिसमस से पहले रिलीज कर सलमान ने बड़ा तोहफा दिया। वही अब क्रिसमस के अवसर पर सलमान खान का ‘मेरी क्रिसमस’ वीडियो फैंस को इसकी बधाइयाँ दे रहा हैं।

इसे भी पढ़े: फेसबुक पर भी पैडमैन का जलवा….. रच दिया ये बड़ा इतिहास

दरअसल कुछ समय पहले सलमान खान ने अपने ट्वीटर अकॉउंट पर एक वीडियो सांझा किया हैं। वीडियो के माध्यम से सलमान खान ने कटरीना कैफ और अली अब्बास जफर के साथ मिलकर फैंस को ‘मेरी क्रिसमस’ कहा। इस दिन को खास बनाने के लिए सभी काफी तैयारियाँ कर रहे हैं। इसी बीच सलमान ने भी अपने फैंस को क्रिसमस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी है।

इसे भी पढ़े: जुड़वा 2 के बाद अब बीवी नंबर 1 की रीमेक…….. एक बार फिर से वरुण धवन

सलमान द्वारा शेयर किये गए वीडियो में अली, कटरीना और सलमान नजर आ रहे है। इस वीडियो में तीनों क्रिसमस प्रॉप्स के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान ने कैप्शन में लिखा है कि जोया और टाइगर की ओर से क्रिसमस की बधाई। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।


सलमान खान ने ‘टाइगर जिंदा है’ की रिलीज़ और क्रिसमस के खास मौके पर अपने फैन्स को इस वीडियो के जरिए एक खास तोहफा दिया है। टाइगर जिंदा है ने बीते शुक्रवार को ही सिनेमाघरों में दस्तख दी है और आते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाना शुरु कर दिया। उम्मीद हैं की फिल्म क्रिसमस के दिन भी अच्छी कमाई करने में सफलता हासिल करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -