Saturday, April 27, 2024
HomeGossipअक्षरा सिंह पर फिल्माया गया भोजपुरी का सबसे महंगा गाना, बजट सुनकर...

अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया भोजपुरी का सबसे महंगा गाना, बजट सुनकर उड़ जाएंगे होश

The most expensive song of Bhojpuri filmed on Akshara Singh
भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों अपने एल्बम सांग को लेकर काफी चर्चा में हैं वही अक्षरा सिंह पर भोजपुरी फिल्म का सबसे महंगा गाना फिल्माए जाने का दावा किया गया है। बताया गया है कि ना सिर्फ गाना भव्य तरीके से फिल्माया गया है बल्कि अक्षरा सिंह ने इस गाने के लिए उतनी ही राशि ली है जितना वह एक फिल्म के लिए लेती हैं।

यह भी पढ़े: गरीब महिला से खेसारीलाल ने बंधवाई राखी, वीडियो हुआ वायरल

अक्षरा सिंह ने बताया कि दुर्गापूजा के मौके पर रिलीज हो रही फिल्म ‘बलम जी लव यू’ के लिए उन्होंने अभिनेता खेसारीलाल यादव के साथ ‘स्पेशल प्रोमोशन सॉन्ग’ किया है। अक्षरा सिंह ने गाने के ली गई फीस का खुलासा न करते हुए कहा कि उन्हें प्रोड्यूसर आनंद रूंगटा ने मुंहमांगी कीमत दी है। उन्होंने बताया कि गाने को काफी अच्छी तरह फिल्माया गया है।

यह भी पढ़े: संघर्ष’ भोजपुरिया दर्शकों के लिए है रक्षाबंधन का तोहफा: खेसारीलाल यादव

इसके लिए अक्षरा सिंह ने निर्देशक प्रेमांशु सिंह का भी धन्यवाद दिया, वही सूत्रों की माने तो अक्षरा सिंह एक फिल्म के लगभग 2-3 तीन रूपये लेती हैं और यही फीस उन्होंने प्रोड्यूसर आनंद रूंगटा से ली होगी। फिल्म ‘बलम जी लव यू’ में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी अहम रोल में हैं।

बकरीद के मौके पर अक्षरा का एक वीडियो खूब देखा गया यह वीडियो खेसारीलाल यादव और अक्षरा की फिल्म ‘साजन चले ससुराल 2’ के एक गाने ‘तोहर गलिया के पिंपल’ का है। इस वीडियो में दोनों स्टार्स जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इन गाने के सक्सेस का राज इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -