Thursday, September 21, 2023
HomeGossipगरीब महिला से खेसारीलाल ने बंधवाई राखी, वीडियो हुआ वायरल

गरीब महिला से खेसारीलाल ने बंधवाई राखी, वीडियो हुआ वायरल

Khesari Lal, a poor woman, stays in custody
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव अपनी फिल्‍मों के अलावा दूसरी वजहों से भी सुर्खियों में बने रहते हैं। भले ही वह आज भोजपुरी के सुपरस्टार बन गए हो लेकिन आज भी उनके दिल में गरीब के प्रति बहुत दया भावना हैं क्योकि उन्होंने भी सिनेमा में कदम रखने से पहले काफी संघर्ष किया हैं और आगे बढे हैं।

यह भी पढ़े: ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से-2 का ट्रेलर हुआ रिलीज

बता दे रक्षा बंधन के दिन का खेसारीलाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो में भोजपुरी स्‍टार ने दिखा दिया कि वे अभी भी जमीन से जुड़े हैं और ऊंचाई के इस शिखर पर पहुंचने के बावजूद वे गरीबों की मदद करने से पीछे नहीं हटते।

यह भी पढ़े: संघर्ष’ भोजपुरिया दर्शकों के लिए है रक्षाबंधन का तोहफा: खेसारीलाल यादव

जिसमें एक गरीब महिला उनसे पैसे मांगने आती है, और रक्षा बंधन पर इस स्टार ने जो उसके साथ किया, उसकी जमकर तारीफ हो रही है। खेसारी लाल यादव अपनी गाड़ी से उतरते हैं और अपनी जेब से राखी निकालकर उस महिला को देते हैं और उसे अपनी कलाई पर बांधने के लिए कहते हैं. गरीब महिला चौंक जाती है और खेसारी लाल यादव की कलाई पर राखी बांध देती है।

इसके बाद खेसारी लाल यादव उस महिला को कुछ पैसे भी देते हैं। खेसारी लाल यादव ने इस तरह अपना रक्षा बंधन मनाया। वही खेसारी लाल यादव की फिल्म संघर्ष रिलीज हुई जिसे दर्शको का भरपूर मिल हैं। संघर्ष में खेसारी लाल यादव के आपोजिट काजल राघवानी है और दोनों की हिट जोड़ी इस फिल्‍म में भी रंग जमा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -