Tuesday, April 30, 2024
HomeGossipअब अभिनेत्री सनी मचाएगी शोर

अब अभिनेत्री सनी मचाएगी शोर

Sunny singh new film chor machaye shor

आपको सुनने में काफ़ी अजीब लग रहा होगा मगर आज हम बात कर रहे हैं अभिनेता पवन सिंह के साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पहला कदम रखने वाली सनी सिंह की, जिन्होने हालही में फिल्म ‘चोर मचाये शोर’ की शूटिंग पूरी कर ली हैं। फिल्म में सनी सिंह के साथ रानी चटर्जी और अंजना सिंह भी नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म के निर्देशक अनिकेत मिश्रा हैं।

बात करे सनी सिंह की, तो सनी हमेशा से ही सन्नी लियोनी की फैन रही हैं। यहीं नही वो सन्नी लियोनी की हर अदा को अपने पर दोहराती हैं। बता दे सनी सिंह का असली नाम पल्लवी सिंह हैं। जब पल्लवी को सनी के नाम से अधिक पसंद किया जाने लगा तो पल्लवी ने अपनी लोकप्रियता को अधिक बढ़ावा देने के लिए नाम बदल कर सनी सिंह रख लिया।

चोर मचाये शोर में अपने किरदार के बारे में सनी ने कहा कि उनकी भूमिका एक सशक्त लड़की की है। सनी ने हाल ही में एक और फ़िल्म ग़दर 2 की शूटिंग पूरी की है। साथ ही सुब्बा राव की फ़िल्म सुनो ससुर जी मे एक प्रोमोशनल सांग भी किया है। एक्ट्रेस सनी सिंह के मुताबिक आज पूरी फिल्म इंडस्ट्रीज उनके घर जैसा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -