Friday, April 26, 2024
HomeGossip'काशी अमरनाथ' का ट्रेलर लांच

‘काशी अमरनाथ’ का ट्रेलर लांच

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा की बतौर निर्मात्री आने वाली भोजपुरी फिल्म काशी अमरनाथ का ऑफिशियल ट्रेलर शनिवार को मुम्बई में एक भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया गया। पर्पल पेबल पिक्चर्स और रोज क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का ऑफिशियल फर्स्ट लुक पहले ही लांच किया जा चूका हैं। निर्देशक सन्तोष मिश्रा ने बताया कि आगामी 18 अक्टूबर को दीपावली के अवसर पर फ़िल्म सम्पूर्ण भारत मे एक साथ प्रदर्शित होगी।

देसी गर्ल प्रियंका चोपडा ने क्षेत्रीय फ़िल्म निर्माण की ओर कदम बढ़ाते हुए भोजपुरी फ़िल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ का निर्माण किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफल रही। अब उनकी दूसरी फिल्म काशी अमरनाथ भी बन कर तैयार है । शुक्रवार को फ़िल्म का ऑफिशियल फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर जारी किया गया।

काशी अमरनाथ के निर्माता है प्रियंका चोपड़ा, सिद्धार्थ चोपड़ा व डॉ नेहा शांडिल्य जबकि लेखक निर्देशक हैं संतोष मिश्रा। काशी अमरनाथ के संगीतकार हैं मधुकर आनंद जबकि गीतकार हैं प्यारेलाल यादव, आज़ाद सिंह व श्याम देहाती। काशी अमरनाथ में मेगा स्टार रवि किशन, जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह, अनूप अरोरा, हीरा यादव, तुषार व नवोदित सपना गिल मुख्य भूमिका में हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -