भोजपुरी की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली सुपरस्टार अदाकारा शुभी शर्मा फिल्म बॉर्डर को लेकर काफी उत्साहित हो रही है और उनका कहना है कि ईद पर रिलीज जो रही उनकी फिल्म बार्डर देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण है और दर्शकों को बेहद पसंद आएगी। भोजपुरी में देशभक्ति पर अब तक बनी की फिल्मों से अलग और बड़ी फिल्म होने वाली है।
अभी पढ़े: संघर्ष का टीजर हुआ जारी, इस अंदाज में नजर आये खेसारी लाल यादव
यह फिल्म आम देश भक्ति की फिल्मों से काफी अलग है। यह लोगों से कनेक्ट करेगी। फिल्म की कहानी भारतीय सीमा पर दिन-रात एक कर भारत मां की रक्षा में लगे देश के जांबाज सिपाही की है। जो देश की रक्षा के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। इसमें आक्रमण से ज्यादा सैनिक और उनके परिवार के इमोशन को उभारा गया है। फिल्म में मनोरंजन के साथ ही संदेश भी दिया गया है।
अभी पढ़े: ‘जय वीरू’ में एक बार फिर नजर आएँगी निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी
शुभी शर्मा ने बताया कि इस देशभक्ति फिल्म में वो एक पत्नी का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। साथ ही बताया इस फिल्म की अहमियत भोजपुरी सिने इंडस्ट्री के लिए बहुत अधिक है, तभी तो दिनेशलाल यादव निरहुआ जैसे कलाकार ने इसे बनाने की हिम्मत दिखाई। फिल्म की कहानी और प्लॉटिंग इतनी दमदार है कि उन्होंने इसको बनाने की ठानी और मैंने उनकी वजह से एक बार में ‘बॉर्डर’ के लिए हामी भर दी ।
फिल्म ‘बॉर्डर’ को लेकर भोजपुरी सिनेमा में काफी हाइप है, और इसका बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली दुबे के अलावा परवेश लाल यादव, शुभी शर्मा, विक्रांत सिंह, सुशील सिंह, अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, आदित्य ओझा, गौरव झा और किरण यादव सहित भोजपुरी जगत के नामचीन कलाकारों की फौज है।