इस लेख में, हम आपको कलर्स टीवी पर आने वाले शो शिव शक्ति, तप त्याग तांडव के बारे में जानकारी देंगे। Colors TV ने इस पौराणिक शो के लिए एक प्रोमो जारी किया है और तब से दर्शको के बीच काफी हलचल देखने को मिल रही है।
कुछ लोग भोलेनाथ के किरदार निभाने वाले एक्टर के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं, और वहीं कुछ लोग शो को लेकर अलग ही माहौल बना रहे है और लोगों के बीच इस शो को लेकर तीन बातों को सबसे ज्यादा कशमकश देखी जा रही है। सबसे पहले आप सभी को बताते हैं कि भगवान शिव का रोल निभाने वाले इन एक्टर का नाम क्या है।
राम यशवर्धन शिव किरदार में :
शिव शक्ति में शिव का किरदार निभाने वाले अभिनेता का नाम राम यशवर्धन है। उन्हें कहत हनुमान जय श्री राम और एक थी रानी एक था रावण जैसे शो से पहचान मिली। कई सालों तक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद उन्हें उन दो शोज के अलावा कोई खास पहचान नहीं मिली। हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि राम यशवर्धन भगवान शिव के भक्त हैं और वे अक्सर उनकी पूजा करते हैं। उनके बाएं हाथ पर भगवान शिव का टैटू भी है। अब, वह अपने आराध्य को पर्दे पर निभाने जा रहे हैं।
इस शो में राम यशवर्धन भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे और अभिनेत्री सुभा राजपूत मां पार्वती की भूमिका निभाएंगी। हालांकि, जनता कलर्स के पौराणिक शो को लेकर जनता केवल तीन सवाल उठा रही हैं।

शो का टाइटल क्यों बदला गया?
कई महीने पहले कलर्स टीवी ने अपने पौराणिक शो का नाम शिवोहम रखा था, जिसने उस समय कई लोगों को प्रभावित किया था। हालांकि, शो के लिए कास्ट का खुलासा नहीं किया गया था। हाल ही में, निर्माताओं ने शो के शीर्षक शिवोहम के बजाय शिव शक्ति तप त्याग तांडव होने का खुलासा करते हुए नए मुख्य अभिनेता की घोषणा की।
ऐसे में लोगों के बीच इस बात की सनसनी है कि शो के टाइटल को क्यों बदला गया. लोगों का कहना है कि शिवोहम काफी अच्छा टाइटल था। इसका अर्थ होता है खुद में शिव, मैं ही शिव हूं क्योंकि यह शो भगवान शिव के साथ साथ माता पार्वती की कथाओं पर प्रकाश डालेगा और यही कारण हो सकता है कि मेकर्स ने टाइटल को बदलने का मन बना लिया हो और इसी वजह से अब शो का टाइटल रखा गया है शिव शक्ति।

शिव की झलक देख मोहित रैना की याद आई :
अपने दमदार अंदाज और लुक से राम यशवर्धन के भगवान शिव के किरदार ने लोगों को स्टार उत्सव के शो देवों के देव महादेव के मोहित रैना के किरदार की याद दिला दी है। जनता के बीच इस बात को लेकर कई तरह की अटकलें हैं कि क्या राम भी उसी तरह से शिवजी को अपने अंदाज ,अपनी वाणी में अपने बर्ताव में उतार पाएंगे जैसे मोहित ने सालों पहले किया था, उसी तरह के तौर-तरीकों से लोगों के दिलों में भगवान शिव की स्थायी छाप बना पाएंगे । सवाल यह है कि क्या राम यशवर्धन मोहित रैना की तरह जनता के दिलों में अपनी छवि बना सकते हैं।
क्या देवों के देव महादेव जैसे लोकप्रिय शो को टक्कर दे पाएंगे?
आपको जानकारी के लिए बता दें कि भगवान भोलेनाथ के शो “देवों के देव महादेव” को लोगों ने इतना पसंद किया कि यह सालों तक उनके दिलों में बसा रहा. इस शो को लोग आज भी नहीं भूले हैं. कलर्स टीवी पर अब प्रसारित होने वाले नए शो “शिव शक्ति तप त्याग तांडव” के प्रोमो के साथ, जनता के बीच चर्चा है कि क्या यह शो उसी स्तर की सफलता हासिल करेगा। मिश्रित प्रतिक्रिया हैं, कुछ लोगों ने पहले से ही शो को ट्रोल किया है और “देवों के देव महादेव” की महानता से मेल खाने की इसकी क्षमता पर संदेह किया है।