Saturday, April 20, 2024
HomeGossipबॉक्स ऑफिस पर शेर सिंह मचायेगी धमाल: गायत्री केशरवानी

बॉक्स ऑफिस पर शेर सिंह मचायेगी धमाल: गायत्री केशरवानी

Sher Singh Second Poster 1Release 011
पवन सिंह और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म शेर सिंह की शूटिंग समाप्त हो गई हैं और फिल्म रिलीज को तैयार हैं। फ़िल्म को लेकर इसकी निर्माता गायत्री केशरवानी और शशांक राय काफी उत्साहित हैं और दावा करती हैं कि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट होगी।

यह भी पढ़े: इस दिन रिलीज होगा फिल्म ‘रानी वेडस राजा’ का ट्रेलर

निर्मात्री गायत्री केशरवानी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में ”शेर सिंह” अब तक की सबसे नायाब फ़िल्म होगी क्योंकि इस फ़िल्म में बहुत कुछ ऐसे दिखने वाला है, जो आज तक संभव नहीं हो पाया था। पहली बार किसी भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग जोधपुर के शाही लोकेशन में हुआ है। पवन सिंह और आम्रपाली दुबे पहली बार फीचर फिल्म में साथ होंगे।

यह भी पढ़े: VIDEO: पवन सिंह पर पथराव, बोले- ‘मैं फिर नहीं आऊंगा

आगे बढ़ते हुए कहा पवन सिंह और आम्रपाली दुबे के साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा। यहां तक कि फ़िल्म की पूरी कास्ट ने जमकर मेहनत की है। जहाँ तक बात पवन की है, तो वे कमाल के अभिनेता हैं। उन्होंने इस फ़िल्म में भी बेहतरीन अभिनय किया है। खास कर उनका एक्शन सुपर्ब है। वे स्क्रीन पर इस फ़िल्म से छा जाने वाले हैं।आम्रपाली भी कम नहीं है। दोनों की जोड़ी पहले ही एक गाने में धमाल मचा चुकी है।
Sher Singh First Look Out 01
निर्मात्री गायत्री केशरवानी की शेर सिंह तीसरी फिल्म हैं और इससे पहले सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के साथ ”लहू के दो रंग” और प्रजेंटर के रूप में ”खेसारी के प्रेम के रोग भईल” कर चुकी हैं। फिल्म शेर सिंह में पवन सिंह के अलावा आम्रपाली,अशोक समर्थ ,जसवंत कुमार ,अजय सूरवंशी,आयुषी तिवारी ,जय सिंह हैं। कहानी वीरू ठाकुर ने लिखी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -