‘सखी के बियाह’ का फर्स्ट लुक…… भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी रोमांटिक अंदाज़ में

0
86
Sakhi ke byah first look out now
रानी चटर्जी रोमांटिक अंदाज़ में
Sakhi ke byah first look out now
रानी चटर्जी रोमांटिक अंदाज़ में

रॉयल फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्म ‘सखी के बियाह’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया हैं। इस फिल्म में पॉपुलर अदाकारा रानी चटर्जी के साथ गायक से नायक बने सुनील सागर की रोमांटिक जोड़ी नजर आने वाली है। फिल्म के निर्माता पवन कुमार महतो हैं। फिल्म का उम्दा निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं निर्देशक नन्द किशोर महतो। कार्यकारी निर्माता बॉबी आनंद, सुनील शर्मा हैं।

इसे भी पढ़े: रानी चटर्जी की फिल्‍म ‘ये इश्‍क बड़ा बेदर्दी है’ का नया लुक…… जलते हुए बाइक पर एक्‍शन

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी की इस फिल्म की शूटिंग गोवा हाईवे के पास नागोठणे के पाली ग्राम में की गई। फिल्म की शूटिंग की शुरुआत मुहूर्त विधिवत पूजा आरती करके नारियल तोड़कर किया गया। भोजपुरी फिल्म सखी के बियाह के नाम के अनुरूप ही कथा, पटकथा, संवाद और गीत सत्यप्रकाश मिश्र ’बैरागी’ ने लिखे हैं। उनके लिखे चुटीले संवाद सिनेप्रेमियों को खूब लुभाएगा।

इसे भी पढ़े: निरहुआ-आम्रपाली करेंगे ‘लल्लू की लैला’…….. दी है अगले प्रोजेक्ट की जानकारी

संगीतकार ओम झा ने मधुर गीतों को कर्णप्रिय संगीत से संवारा है। फिल्म का गीत – संगीत बहुत ही कर्णप्रिय बन रहा है। छायांकन एस जहांगीर, नृत्य कानु मुखर्जी, कला राम बाबू का है।

मुख्य कलाकार रानी चटर्जी, सुनील सागर, दीपक सिंह,अर्चना प्रजापति, गोपाल राय, बृजेश त्रिपाठी, माया यादव, भास्कर ताठे, अनूप लोटा, मनी सम्राट, स्वीटी सिंह इत्यादि हैं। आईटम सांग सीमा सिंह का है।