क्या पवन सिंह की गायकी को कॉपी करते हैं रितेश पांडे?

0
74
Ritesh Pandey Best Bhojpuri singer & others

Ritesh Pandey Best Bhojpuri singer & others

क्या पवन सिंह की गायकी को कॉपी करते हैं रितेश पांडे? इस विषय में अपनी बातचीत के दौरान खुद रितेश पांडे ने इस बात का खुलासा किया की उन्हें नहीं लगता की वो पवन सिंह को फॉलो करते हैं। मगर लोग कहते हैं की उनकी आवाज पवन सिंह जैसी हैं। इस बात के लिए रितेश पांडे ने अपने फैंस और दर्शको को धन्यवाद भी कहा। क्योकि उनका मानना हैं की आज वो जिस मुकाम पर हैं उसका पूरा श्रेय उनके फैंस और दर्शको को जाता हैं।

रितेश पांडेय की नज़र में पवन सिंह उनके बड़े भाई जैसे हैं। और वो उनकी काफी इज्जत भी करते हैं। इसलिए उनके मुताबिक ऐसा कुछ नही हैं की वो पवन सिंह की गायकी को फॉलो करते हैं। और उनकी गायकी और पवन सिंह की गायकी अलग हैं। लेकिन लोगो को लगता हैं तो अच्छी बात हैं, उनकी तो कामना हैं की लोग किसी भी तरह से प्यार दे, उन्हे स्वीकार हैं, क्योकि वो तो केवल प्यार के भूखे हैं।


बता दे हालही में रितेश पांडेय ने एक गाना गाया हैं जिसका नाम हैं “पियवा से पहले”, इस गाने को केवल दस दिन में 60 लाख से अधिक हिट्स मिले हैं। उसके लिए रितेश पांडेय अपने सभी फैंस और दर्शको को धन्यवाद देते हैं। रितेश की आने वाली फिल्मो में नाचे नागिन गली गली, दरार 2, साथ ही राजा राजकुमार की शूटिंग प्रगति पर हैं।