
भारत आज 26 जनवरी को अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर भोजपुरी स्टार्स ने भी अपने इंस्टा अकॉउंट के जरिए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। भोजपुरी महानायक रवि किशन, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, मोनालिसा, अरविन्द अकेला कल्लू, मधु शर्मा, सीमा सिंह, प्रियंका पंडित, शुभी शर्मा व अन्य सेलिब्रिटी ने अपने-अपने अंदाज से सोशल मीडिया पर विश किया है।
इसे भी पढ़े: 26 जनवरी से कल्लू की फिल्म का भव्य प्रदर्शन जारी…… बिहार, झारखंड और नेपाल में एक साथ
मेगास्टार रवि किशन ने अपनी तस्वीर के साथ पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘आप सभी को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं, जय हिंद’ वहीं फिल्म ‘डमरू’ में शिवभक्त की भूमिका निभाने वाले खेसारी लाल यादव ने भी झंडे के साथ फोटो पोस्ट की।
इसे भी पढ़े: गणतंत्र दिवस पर जवानों संग ‘अय्यारी’ की टीम……. वाघा बॉर्डर पर होगा ध्वजारोहण
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने भी गणतंत्र दिवस पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘सभी को हैप्पी रिपब्लिक डे! जय हिन्द’ वहीं मधु शर्मा ने भी भारत के मानचित्र के साथ सभी को हैप्पी रिपब्लिक डे कहा। आइए देखते हैं कि भोजपुरी के और किन सेलिब्रिटी ने कैसे विश किया।
इस मौके पर राजपथ पर देश की सैन्य ताकत के साथ-साथ देश की संस्कृति और विकास की झलक भी देखने को मिलेगी। इस साल गणतंत्र दिवस परेड में 10 आसियान देशों के राष्ट्रध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं।