26 जनवरी से कल्लू की फिल्म का भव्य प्रदर्शन जारी…… बिहार, झारखंड और नेपाल में एक साथ

0
121
bhojpuri film swarg released today 26 jan
कल्लू की फिल्म बिहार, झारखंड और नेपाल में
bhojpuri film swarg released today 26 jan
कल्लू की फिल्म बिहार, झारखंड और नेपाल में

राम इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी अरविंद अकेला कल्लू स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग’ का भव्य प्रदर्शन बिहार, झारखंड और नेपाल में 26 जनवरी यानी आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर किया जाएगा। शूटिंग के दौरान से ही चर्चा में चल रही “स्वर्ग” को 26 जनवरी को रिलीज़ करने की घोषणा की गयी है। इस फ़िल्म का निर्माण “राम इंटरटेनमेंट” के बैनर तले किया गया है। फ़िल्म के निर्माता राम अवध व़ी. प्रजापति हैं, जबकि निर्देशन शाद कुमार एवं राजेश पटेल का है।

इसे भी पढ़े: तो इनके इशारों पर नाचते हैं पवन सिंह…….. मानते हैं अपनी खास पसंद

आपको बता दूँ की इस फ़िल्म का डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स बिहार-झारखण्ड में रेनू विजय फ़िल्म्स ,मुंबई और गुजरात में बालाजी सिनेविज़न प्राइवेट लिमिटेड (राजेश पप्पू) , नेपाल में माँ भवानी फ़िल्म्स ,दिल्ली-उत्तरप्रदेश में मयूरी पायल एंटरटेनमेंट, पंजाब में आस फ़िल्म्स तथा बंगाल और असम में सौभाग्य फ़िल्म्स ने ख़रीदा है, वहीं सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक्स राइट्स टीम फिल्म्स को दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े: गणतंत्र दिवस पर जवानों संग ‘अय्यारी’ की टीम……. वाघा बॉर्डर पर होगा ध्वजारोहण

यह पूर्ण रूप से पारिवारिक फिल्म है। इसकी कहानी महिला पर आधारित है। इस फ़िल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर दर्शकों से काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। फ़िल्म में मुख्य कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, प्रिया शर्मा, निशा दुबे, संजय पांडे, ऋतु सिंह, निधि झा, अनूप अरोरा, गोपाल राय, देव सिंह, प्रेम दुबे, सीमा सिंह इत्यादि नजर आएंगे। सभी ने अपने अपने रोल को बखूबी निभाया है और सब ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है।


फ़िल्म की कहानी लालजी यादव ने लिखी है, जबकि संगीत छोटे बाबा एवं श्याम देहाती ने दिया है। गाने प्यारे लाल यादव, श्याम देहाती, मुन्ना दुबे, मनोज मतलबी, फणींद्र राव एवं शिव कुमार प्रजापति ने लिखा है। कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी का है। ऐक्शन डायरेक्टर हीरा यादव, एडिटर धरम सोनी, डी.ओ.पी. नंदलाल चौधरी तथा मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं।