सबरंग फ़िल्म अवार्ड 2018: रवि किशन को मिला बेस्ट एक्टर का क्रिटिक अवार्ड

0
74
Ravi kishan upcoming movie jara mara shooting

Ravi kishan upcoming movie jara mara shooting
सबरंग फ़िल्म अवार्ड 2018’ का आयोजन मुंबई के अथरवा इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘भोजपुरी-पंचायत’ द्वारा 22 अक्टूबर यानी कल किया गया, जिसमे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक के स्टार्स की महफ़िल सजी। इसमें रवि किशन को बेस्ट एक्टर क्रिटिक अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं।

इसे भी पढ़े: आज शाम ‘सबरंग फ़िल्म अवार्ड 2018’ में लगेगा भोजपुरी सितारों का जमावड़ा

इस अवार्ड फंक्शन में भोजपुरी फ़िल्म जगत के दिग्गजो ने शिरकत की जिनमे मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, आम्रपाली दुबे ,अंजना सिंह, मधु शर्मा, शुभी शर्मा, अक्षरा सिंह आदि शामिल थे। विभिन्न कैटेगरी में सभी दिग्गजो को अवार्ड से नवाजा गया।

इसे भी पढ़े: बलम जी लव यू’ आज से मुंबई के सिनेमाघरों में


इस बार सबरंग 2018 को खास बनाने के लिए सबरंग की टीम ने कई तरह की नई तैयारी की हैं। भोजपुरी अवार्ड की तुलना में इस अवार्ड की ख्याति ज्यादा है क्योकि इसके मूल्यांकन का तरीका पारदर्शी रहता है।खैर यह पहली बार नहीं है अब तक के अपने फिल्मी करियर में शानदार अभिनय की वजह से रवि किशन ने दर्जन से भी ज्यादा अवार्ड हासिल किए हैं।