‘बलम जी लव यू’ आज से मुंबई के सिनेमाघरों में

0
80
Balam ji love Mumbai theaters today

Balam ji love Mumbai theaters today
भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी स्टारर फिल्म ‘बलम जी लव यू 16 अक्टूबर यानी कल बिहार और नेपाल सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। जंहा इसे बंपर ओपनिंग मिली हैं और काफी संख्या में लोग फ़िल्म देखने के लिए पहुंच हैं। वही आज बलम जी लव यू मुंबई के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं।

इसे भी पढ़े: ‘नागदेव’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अवधेश मिश्रा से भिड़ते हुए दिखे खेसारीलाल

फिल्म के टाइटल बलम जी लव यू से ही पता लग रहा की इसमें रोमांस का भरपूर तड़का इसी वजह से फ़िल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। भोजपुरिया दर्शको की माने तो फिल्‍म उनके दिलों में उतर चुकी है। फिल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

इसे भी पढ़े: दबंग सरकार पर बड़ा ऐलान…. दशहरा पर नहीं बल्कि इस दिन होगी रिलीज़

बलम जी लव यू’ एक स्वीट सी लव स्टोरी वाली फिल्म है।जिसमे एक्शन, रोमांस, इमोशनल और डांस, की भरमार है। यह पूरी तरह‍ से भोजपुरिया जड़ों से जुड़ी फिल्‍म है।खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की ऑन स्‍क्रीन जोड़ी भोजपुरिया दर्शकों को खूब पसंद आती है। इसलिए निर्देशक प्रेमांशु सिंह इस जोड़ी को नये तरीके से फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ में लेकर आये हैं।

इस फिल्म के लेखक सुरेंद्र मिश्रा और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं. फिल्‍म में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, स्‍मृति सिन्‍हा, अक्षरा सिंह के अलावा संजय महानंद, गजेंद्र बृजराज, संतोष पहलवान, सलिल सुधाकर, सुनील दत्त पांडे, किरण यादव, अशोक समर्थ भी मुख्‍य भूमिका में हैं।