Thursday, April 25, 2024
HomeGossipरानी वेडस राजा का दूसरा पोस्टर जारी, रितेश-रानी का दिखा ऐसा अंदाज

रानी वेडस राजा का दूसरा पोस्टर जारी, रितेश-रानी का दिखा ऐसा अंदाज

Rani weds Raja New Poster Release
भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी और रितेश पांडेय की फिल्म रानी वेडस राजा का नया पोस्टर जारी कर दिया गया हैं। फिल्म का पोस्टर जारी होते ही सोशल मिडिया पर वायरल हो गया हैं। वही पहले ही फिल्म का फर्स्ट पोस्टर जारी किया गया जिसे दर्शको की तरफ से अच्छा रेस्पोंस मिला हैं।

फ़िल्म रानी वेडस राजा के इस पोस्टर में रानी चटर्जी के साथ रितेश पांडेय को दर्शाया गया है जो कि इस फ़िल्म में पहली बार रितेश पांडेय और रानी चर्टजी की केमिस्ट्री सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। पोस्टर में रानी दुल्हन की वेशभूषा में नजर आ रही हैं वही रितेश का एक नया लुक नजर आ रहा हैं।

यह भी पढ़े: निरहुआ की फ़िल्म ‘लल्लू की लैला’ की शूटिंग शुरू

हाल ही रानी वेडस राजा का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म के ट्रेलर को देखकर दर्शक काफी उत्साहित हैं और फिल्म रिलीज होने से पहले ही दर्शको के बीच काफी लोकप्रिय हो गया हैं। यह एक रोमांटिक लव स्‍टोरी है जिसमे रोमांस और प्यार का तड़का का डबल डोज मिलेगा इसीलिए इस फिल्म को अब तक के सारे फिल्मों में अलग रखा गया हैं।

यह भी पढ़े: खेसारीलाल-काजल की जोड़ी ने मचाई धूम, वीडियो’ 53 मिलियन पार
02 Rani weds Raja New Poster Release
एक्ट्रेस रानी चटर्जी के अनुसार रानी वेडस राजा की कहानी बेहतरीन है और यह फिल्म एक पारिवारिक फिल्म है इसे हर वर्ग का दर्शक देख सकते है. इस फिल्म भोजपुरिया संस्‍कृति और संस्‍कार की झलक मिलेगी. इस फिल्म से महिलाएं अपने आपको कापी करीब पाएंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -