![Pravesh lal yadav birthday today 2017](https://pkbhojpuri.in/wp-content/uploads/2017/12/Pravesh-lal-yadav-birthday-today-2017.jpg)
जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ़ ‘निरहुआ’ के भाई प्रवेश लाल यादव, जो की एक लोकप्रिय गायक,अभिनेता हैं। आज इनका जन्मदिन है। बात करे फिल्मों की तो प्रवेश लाल यादव ने भोजपुरी में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनमे टाइगर, हीरो, आज के करन अर्जुन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी शामिल हैं। इनका जन्म 11 दिसम्बर 1985 को गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ।
यह भी पढ़े: 11 दिसम्बर को लांच होगा ‘घूंघट में घोटाला’ का ट्रेलर
कुछ सालों पहले तक इन दोनों भाइयों के घर पर एक साइकिल तक नहीं थी, लेकिन आज गाड़ी और बंगला है। इन दोनों भाइयों का हर सपना पूरा हो रहा है। मगर इसके पीछे इनका कठिन परिश्रम और कड़ी लगन हैं जिसके चलते आज ये फिल्म इडस्ट्री के जाने माने अभिनेता बने।
यह भी पढ़े: आम्रपाली दुबे इस इंसान से करती हैं बेहद प्यार, मानती हैं अपना जीवन और बड़ी ताकत
आज प्रवेश लाल यादव के जन्मदिन के मौके पर उनके भाई ‘निरहुआ’ ने अपने इंस्टा अकॉउंट पर इसके लिए बहुत बहुत बधाइयां की हैं। साथ ही एक उनकी और प्रवेश की फोटो फैंस के साथ शेयर की हैं। तस्वीरें में दोनों भाई गले लगते नज़र आ रहे हैं।
प्रवेश लाल यादव ने अपनी पहली डेब्यू फिल्म ‘चलनी के चलल दूल्हा’ से फिल्म इंडस्टी में प्रारम्भ किया। इसके बाद उन्होंने परिवार, तुहि मोरा बलमा, दिल, दुश्मनी, औलाद, राजा के रानी से प्यार हो गइल जैसे फिल्मों से इंडस्टी में गहरी छाप छोड़ी।
आज भोजपुरी के जुबली सुपर स्टार दिनेश लाल यादव के छोटे भाई प्रवेश लाल यादव का जन्मदिन है। इसलिए टीम पीके भोजपुरी की तरफ से भोजपुरी अभिनेता प्रवेश लाल यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं तहे दिल से।