
भोजपुरी फिल्म ‘सरकायलो खटिया जाड़ा लागे का एक गाना दर्शको द्वारा खूब पसंद किया हैं जा रहा हैं और उसे कुछ ही दिनों में यूट्यूब पर 3 मिलियन से भी अधिक हिटस मिले हैं। जिसमे अरविंद अकेला कल्लू और ऋतु सिंह की रोमांटिक जोड़ी हैं। वही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया हैं और उसे भी काफी रिस्पॉन्स मिला हैं व उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने वाली है।
यह भी पढ़े: रिलीज हुआ ‘वांटेड’ का ट्रेलर, धमाकेदार एक्शन करते नजर आए पवन सिंह
यह गाना “पावर टन टना” हैं जिसे अरविन्द अकेला और प्रियंका सिंह ने गाया हैं और श्याम देहाती ने अपने संगीत से सजाया हैं। गीत के प्यारे से बोल कवि श्याम देहाती ने लिखे हैं। बहुत ही कम भोजपुरी गानो में यह आंकड़ा देखने को मिलता हैं। फिल्म के टाइटल ‘सरकायलो खटिया जाड़ा लागे’ से ही पता लग रहा की इसमें रोमांस का भरपूर तड़का रहेगा।
यह भी पढ़े: पवन सिंह की एक्शन फिल्म ‘माँ तुझे सलाम’ की शूटिंग समाप्त …… शेयर की तस्वीर
अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए ऋतु सिंह ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट फिल्म का पोस्टर अपलोड किया हैं और लिखा हैं “आप सभी को यह साझा करने के लिए खुशी हो रही है…. यह गीत यू ट्यूब पर 3 मिलियन तक के तक पहुंचा गया। फिल्म ‘सरकायलो खटिया जाड़ा लागे का निर्देशन पराग पाटिल ने किया हैं यह गाना कमाल रहा हैं और सह अभिनेता अरविंद अकेला के लिए भी …. फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज हो रही है।”
फिल्म ‘सरकायलो खटिया जाड़ा लागे’ में मल्टी कास्टिंग है जिनमे अरविन्द अकेला कल्लू, शुभम तिवारी, ऋतु सिंह, किरण सिंह ,आयुषी तिवारी,अवधेश मिश्रा, मनोज टाइगर,पराग पाटिल,राकेश त्रिपाठी,यादवेंद्र यादव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्म में संगीत सावन कुमार ने दिया है। गीत आज़ाद सिंह, श्याम जी श्याम, प्यारे लाल यादव, पिंटू गिरी ने लिखे हैं।