Wednesday, May 15, 2024
HomeGossip’प्लेटफार्म नं. 2’ में राहुल-रेशमा का अभिनय व एक्शन..... रोमांचक ट्रेलर जारी

’प्लेटफार्म नं. 2’ में राहुल-रेशमा का अभिनय व एक्शन….. रोमांचक ट्रेलर जारी

Platform no 2 trailer out
’प्लेटफार्म नं. 2’ का रोमांचक ट्रेलर

भोजपुरी फिल्म ’प्लेटफार्म नं. 2’ के टीजर और सेकंड लुक के बाद अब इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया हैं। जिससे इस फिल्म के लिए दर्शको की उत्सुकता चरम पर आ पहुंची हैं। फिल्म के जरिये भोजपुरी सिने जगत में नवोदित हीरो राहुल सिंह धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। साथ ही उनकी हीरोइन नवोदित रेशमा शेख भी अपना फ़िल्मी करियर इसी फिल्म से शुरु कर रही हैं।

इसे भी पढ़े: कल्लू का बचपना….. गायकी के शुरुआती दौर में ऐसे दिखते थे अरविन्द अकेला

भोजपुरी सिनेमा के रुपहले परदे पर यह नयी जोड़ी राहुल-रेशमा अपने हुनर का जौहर दिखाने वाले हैं। इस फिल्म में राहुल-रेशमा का अभिनय व एक्शन बहुत ही रोमांचक है। फिल्म की पूरी शूटिंग झारखण्ड के खूबसूरत शहर राँची के रमणीय स्थलों पर की गई है। बड़े पैमाने पर उम्दा तकनिकी के साथ निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म ’प्लेटफार्म नं. 2’ पूरी तरह से मनोरंजनपूर्ण है।

इसे भी पढ़े: असम के बाद कोलकाता पहुंचे पवन सिंह…… ऐसे की नए साल का शुरुवात

ब्लू व्रज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की गई फिल्म की निर्मात्री रेशमा शेख हैं। सह निर्मात्री डॉ. नजमा शेख व सह निर्माता सुरेंद्र प्रसाद सिंह हैं। फिल्म का कुशल निर्देशन किया है निर्देशक रॉबिन्स कुमार सिन्हा। फिल्म के कथा, पटकथा व संवाद राहुल कुमार ने लिखा है। फिल्म के सभी गानों को संगीत से सजाया है संगीतकार महेश दास व सावन कुमार ने।

फिल्म के सभी गीत बहुत ही कर्णप्रिय बनाये गए हैं, जो संगीतप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है। फिल्म का छायांकन अधीर राज, नृत्य निर्देशन राजू, मारधाड़ धर्मेश उस्मान अंसारी, संकलन शंकर रेगर का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य कलाकार नवोदित राहुल सिंह और रेशमा शेख के साथ के के गोस्वामी, बालेश्वर सिंह, राजेश अभागा, महेश अमन, मुन्ना बिहारी, बिरेन्द्र, नागेन्द्र, अखिलेश चौरसिया आदि हैं तथा इस फिल्म में आईटम क्वीन सीमा सिंह अपनी नृत्य कला का जलवा बिखेरते हुए नजर आयेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -