पवन सिंह के पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में निरहुआ और आम्रपाली दुबे

0
60
Pawan singh With Amrapali, Dinesh

Pawan singh With Amrapali, Dinesh

कुछ दिनों पहले भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह अपने पिता जी के अंतिम कर्म के ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, मंगल पांडेय व अन्य लोगो को निमंत्रण पत्र देने के मामले में सुर्खियों में आये थे। उसी निमंत्रण पत्र को स्वीकार करते हुए ब्रह्मभोज में कई बड़े-बड़े अधिकारियों और भोजपुरी कलाकारों का आगमन पवन सिंह के घर हुआ।

बीते रविवार 27 अगस्त 2017 को पवन सिंह के पिता श्री रामाशंकर जी का श्राद्ध कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अंतिम कर्म के ब्रह्मभोज में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे भी नज़र आयी। इस मौके पर बिहार के कई सांसद के साथ-साथ विधायक भी मौजूद थे।

इस दुःख की घडी में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग जैसे-निर्माता अभय सिन्हा, धनंजय सिन्हा, प्रेमराय भूपेंद्र सिंह राकेश मिश्रा प्रदीप सिंह, रितेश पांडे संगीतकार छोटे बाबा, अभिनाश झा गीतकार मनोज मतलबी भी शामिल हुए। वहाँ उपस्थित सभी लोगो ने पवन सिंह के पिता की मृत्यु पर शोक जताया।