बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आये निरहुआ-आम्रपाली

0
65
Nirahua Amrapali Help

Nirahua Amrapali Help

हालही में भोजपुरी सिनेमा के स्टार दिनेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे बाढ़ पीड़ितों के बीच जा कर उसके दुख दर्द को बांटते नज़र आए। बाढ़ पीड़ितों की दशा देख कर दोनो पीड़ा से ज्वलित हो उठे। छपरा के तरैय्या प्रखंड में लोवां, धेनुकी आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में निरहुआ और अमरपाली ने बाढ़ राहत सामग्री बाँटी। साथ मे वितरक प्रशांत उज्ज्वल,पी आर ओ सर्वेश कश्यप,शुशांत कुमार और सुनील कुमार गुप्ता इत्यादि कई लोग मौजूद थे। एक-एक कर हज़ारों लोग आते गये और राहत सामग्री प्राप्त करते गये।

एक इंटरव्यू में दिनेश लाल यादव ने बताया की भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगो ने बिहार की समस्या दूर करने के लिए एक बड़ी योजना बनाई हैं, जिसका प्रारभीकरण रवि किशन जी ने किया हैं। रवि किशन ने एक बड़े स्तर पर एक शो ऑर्गेनाइज किया हैं जिससे उम्मीद की जा रही हैं एक बड़ी धन राशि एकत्रित करके सरकार को दी जाएगी | उस धन राशि से बाढ़ पीड़ितों की मदद की जाएगी।

निरहुआ ने कहा की सबसे बड़ा सच तो यही हैं की बिहार के लोग ही उनके लिए सब कुछ हैं और वही उनके भगवान भी हैं। बिहार के लोगो के लिए ये समय बहुत अधिक डरावना और भयानक हैं। अगर बिहार के लोग ही विपदा में हैं तो निरहुआ और आम्रपाली कैसे खुश रह सकते हैं।