पवन सिंह को मिले दो अवार्ड

0
54
Pawan singh Win Two Award

Pawan singh Win Two Award

भोजपुरी इंडस्ट्री के किंग कहे जाने वाले सूपरस्टार पवन सिंह को लंदन में आयोजित इंटरनेशनल भोजपुरी अवॉर्ड शो में बेस्ट एक्टर और बेस्ट सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया, जी हाँ दोस्तो पवन सिंह को एक नही बल्कि दो दो अवॉर्ड द्वारा सम्मानित किया गया |

पिछले तीन अवॉर्ड शो से बेस्ट सिंगर के लिये सम्मानित पवन सिंह को पहली बार बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया | इससे पहले दिनेश लाल यादव निरहुआ इस अवॉर्ड से नवाज़े जा चुके हैं मगर इस बार ये अवॉर्ड पवन सिंह को दिया गया | इस अवॉर्ड के मिलने पर सभी भोजपूरिया दर्शक बहुत खुश नज़र आ रहे है |

इस मौके पर पर रवि किशन को आईबीफा में क्रिटिक्स अवॉर्ड से नवाजा गया। जबकि बेस्ट फिल्म – आशिक आवारा, बेस्ट एक्ट्रेस – मधु शर्मा को सम्मानित किया गया ।