इसलिए मैं नहीं गया लंदन – खेसारी लाल यादव

0
60
Khesari Live Report

Khesari Live Report

दोस्तो आज की रिपोर्ट में, हम आप सभी को बताने जा रहे हैं की आख़िर ख़ेसारी लाल यादव क्यो नही गए लंदन के फिल्म अवॉर्ड शो 2017 में | आख़िर इस बात का क्या कारण था इसे हम कैसे जान सकते हैं? ख़ेसारी लाल यादव की ऐसी कोनसी वजह थी जो उन्हे लंदन जाने से रोक रही थी | वो हर साल इस अवॉर्ड शो में जाया करते थे मगर इस बार ऐसा क्या हो गया |

दोस्तों हम आपको बता देना चाहते है की सुपरस्टार खेसारी लाल यादव काजल राघवानी के ऑफिसियल यूट्यूब से लाइव होकर बातचीत करते हुए कहा हैं की अगर ये अवार्ड फंक्शन उत्तर प्रदेश या बिहार या हिन्दुस्तानी की किसी भी धरती पर होता हम जरूर जाते | और हमें ये पसंद नहीं हैं की हम अपने देश को छोड़ कर लंदन जाये |

उन्होंने कहा मुझे बिलकुल भी नहीं पसंद हैं की मैं अपना देश अपनी मिट्टी छोड़कर देश से बाहर जाऊ, जहां पर हमारा स्वागत ना हो | मैं इस बात को मानता हूँ अगर ये अवार्ड फंक्शन उत्तर प्रदेश या बिहार या हिन्दुस्तानी की किसी धरती पर होता आप लोग मुझे बहुत प्यार देते | और वहाँ आप की नामौजूदगी रहेगी और वहाँ मिलेगी हमें अंग्रेज जो की हमें जानते भी नहीं होंगे | खेसारी लाल यादव वहाँ नहीं जाना चाहता जहां उन्हें दर्शको का प्यार न मिले |

साथ ही उन्होंने ये भी बताया की उनका लंदन जा जाने का एक और भी कारण हैं क्योकि वो मध्यप्रदेश में एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था | मैं अपने फैंस और भाइयो के लिए फिल्म बनाता हूँ | जल्द ही रिलीज करने की कोशिशों में जुटा रहता हूँ | ताकि मेरे भाई और फैंस इनसे इंटरटेन हो सके |