Tuesday, April 23, 2024
HomeGossipपवन सिंह बने इस गाने में ‘सैया सुपरस्टार’

पवन सिंह बने इस गाने में ‘सैया सुपरस्टार’

Pawan singh New Song From Saiya superstar

भोजपुरी फिल्मो की सुन्दर अदाकारा अक्षरा सिंह एक बार फिर भोजपुरिया गायकी के सिरमौर पवन सिंह संग “होठलाली से रोटी बोर के” जैसे गाने की सफलता को दोहराने के लिए तैयार हैं। जी हाँ, श्रेयश फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म सैया सूपरस्टार के कई गाने रिलीज किया गये हैं। लेकिन इन सभी गानो में एक गाना ऐसा भी हैं जिसमे पवन सिंह एक परफेक्ट ‘सैया सुपरस्टार’ लग रहे हैं।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह पर फिल्माए गए इस गाने को मात्र एक सप्ताह में 345,133 लोगो ने यू ट्यूब पर देखा है। भले की देखने वालो की संख्या कम हो, मगर गाने की बात की जाए तो पवन सिंह फिल्म के ‘सैया सुपरस्टार’ लग रहे हैं। निर्माता प्रेम राय की भोजपुरी फिल्म ‘सईया सुपरस्टार’ के गाने भी काफी अच्छे और कर्णप्रिय है जिसमे संगीत अविनाश झा घुँगरू ने तैयार किया है तथा गीत लिखे है आज़ाद सिंह और प्यारेलाल यादव ने जिसे दर्शक बेहद पसंद करेंगे।

इस फ़िल्म का निर्देशन अजय कुमार कर रहें है। फिल्म के सह निर्माता नीरज शर्मा है कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह है। सैया सूपरस्टार के बारे में अक्षरा सिंह ने बताया था की फिल्म में उनका रोल काफ़ी रोमांचक हैं। क्योकि अक्षरा सिंह फिल्म में एक चुलबुली कॉलेज गर्ल का रोल निभाने वाली हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -