8 अंग्रेज लड़कियों के साथ निरहुआ का डांस, इस फिल्म की चल रही हैं शूटिंग

0
107
Dinesh lal Yadav New Movie Shooting Pic

Dinesh lal Yadav New Movie Shooting Pic

आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ऐसे विकसित राह पर नज़र आ रही हैं जिसके चलते फिल्मो की शूटिंग देश में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी की जाती हैं। इतना ही नहीं भोजपुरी फिल्म अवार्ड शो का आयोजन भी दुबई व लंदन जैसे विदेशी स्थानों पर किया गया। इसी बीच ऐसा ही एक कारनामा जुबली स्टार के नाम से चर्चित अभिनेता दिनेश लाल यादव ने कर दिखाया हैं।

आप सभी जानते ही हैं की दिनेश लाल यादव की आगामी फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ की शूटिंग लंदन में चल रही हैं। शूटिंग के बाद अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए निरहुआ ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमे वह 8 अंग्रेज लड़कियों के साथ डांस करते नज़र आये। इसके लिए उन्होने कुछ ख़ास तो नहीं लिखा, लेकिन इस बात से अवगत जरूर कराया हैं की वह ‘निरहुआ चलल लंदन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

इससे पहले हॉट अदाकारा आम्रपाली दुबे ने इसी फिल्म में हेलीकॉप्टर द्वारा फिल्माए एक जबरदस्त सीन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। सीन के जरिये आम्रपाली हेलीकॉप्टर में जाकर कुछ अलग करने वाली हैं। भोजपुरी फिल्मो में ऐसे सीन बहुत कम देखे जाते हैं और दर्शको के लिए ये सीन फिल्म में काफी मजेदार होगा। इस फिल्म के निर्माता सोनू खत्री, सुरज खड़का और मंदार कुमल है जबकि फिल्म का निर्देशन चंद्रा पंत द्वारा किया जा रहा हैं।